गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय अहमद […]
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराइच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी के मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के आभूषण व अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय अहमद उर्फ बाबू, इरफान उर्फ मुन्ना अभियुक्त शामिल हैं। इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर टीएमएस चौराहे के पास से दबोचा गया।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
घटना का विवरण
02 अगस्त 2025 को दिन में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित अनुपस्थित होने का फायदा उठाकर अभियुक्तों ने घर से बाइक, आभूषण और अन्य कीमती सामान चुरा लिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पिपराइच थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
अजय अहमद व इरफान पर चोरी, लूट, गैंगेस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इरफान के खिलाफ विभिन्न थानों में 8 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।