आज 8 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के निर्देशानुसार सांसद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के आह्वाहन में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस की नेत्री आदरणीय तलत अजीज की के आवास पर उनको सम्मानित करते हुए, इसी […]
आज 8 मार्च को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय राय जी के निर्देशानुसार सांसद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जी के आह्वाहन में जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस की नेत्री आदरणीय तलत अजीज की के आवास पर उनको सम्मानित करते हुए, इसी क्रम में महिला कांग्रेस सेवा दल की वरिष्ठ नेत्री निर्मल वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी की कर्मठ और जुझारू जिला सचिव निर्मला गुप्ता जी, कुसुम पांडे को सम्मानित करती हुई वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्रियों का मनोबल बढ़ाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। आज महिलाएं आजादी से देश के निर्माण में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है और अपनी शक्तिशाली नेतृत्व क्षमता को साबित किया है। आज महिलाओं की भूमिका व भागीदारी को और ज्यादा बढ़ाने की जरूरत है लेकिन इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं सरकार की पोल खुल चुकी है, कहीं महिलाएं मार के फेंकी जा रही है, तो कहीं महिलाओं के पैर में किल ठोके जा रहे हैं। आदरणीय तलत अजीज जी ने कहा कि पूरे देश में आदरणीय प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हम जैसे लोगों को सम्मानित करवाया है। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष निर्मला पासवान ने हमारे आवास अबू बाजार पर आकर सम्मानित किया, इस तरह का कार्यक्रम और आयोजन हो रहा है, इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है और कांग्रेस पार्टी ऐसे आयोजनों पर हमेशा फोकस करती रही है,इससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। आदरणीय प्रियंका गांधी जी कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान रहा, महिलाओं को सम्मान आदरणीय प्रियंका गांधी जी द्वारा मिला। इसी क्रम में डॉ अजीत साहब, जिला उपाध्यक्ष नि वर्तमान तौकीर आलम जी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र निषाद जी , महेंद्र नाथ मिश्रा, हेमराज चौहान,अमरीश गुप्ता जी पंकज पासवान, सुभाष दास विपिन मिश्रा राजकुमार यादव , ध्रुव पासवान,सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
News courtesy: जिला अध्यक्ष: निर्मला पासवान, जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर।