महाकाल सिनेमैटिक और निर्देशक अजय कुमार ने कराई ‘दादू की शादी’ वाराणसी में
अपने बच्चों की शादी तो हर कोई करता है लेकिन दादी-दादी की शादी की बात चले तो लोग सोच में पड़ जाएंगे। जी हाँ! वसुधैव कुटुंबकम तथा संयुक्त परिवार की अगुवाई कर समाज में जागरूकता लाने का मैसेज देने वाली भोजपुरी फिल्म का निर्माण महाकाल सिनेमैटिक बैनर के तले किया जा रहा है। भोजपुरी की […]

अपने बच्चों की शादी तो हर कोई करता है लेकिन दादी-दादी की शादी की बात चले तो लोग सोच में पड़ जाएंगे। जी हाँ! वसुधैव कुटुंबकम तथा संयुक्त परिवार की अगुवाई कर समाज में जागरूकता लाने का मैसेज देने वाली भोजपुरी फिल्म का निर्माण महाकाल सिनेमैटिक बैनर के तले किया जा रहा है। भोजपुरी की आम फिल्मों से अलग हटकर बनाई जा रही इस फिल्म में भोजपुरी की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और कराटे चैंपियन एक्टर नन्द किशोर मेहता अपने अपने दादा और दादी की शादी करा रहे हैं, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म दादा की भूमिका में अभिनेता अवधेश मिश्रा हैं और उनके बेटे के रोल में संजय पांडेय हैं। पोते का किरदार नन्द किशोर मेहता निभा रहे हैं। वहीं दादी की भूमिका में नीलम पांडेय हैं और उनकी पोती का रोल माही श्रीवास्तव निभा रही हैं। अभिनेत्री अनीता रावत संजय पांडेय की पत्नी की भूमिका अदा कर रही हैं। कलाकारों की एक बड़ी फौज के साथ इस फ़िल्म की शूटिंग के निर्देशन जाने माने निर्देशक अजय कुमार कर रहे हैं। भव्य पैमाने पर बनाई जा रही इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के वाराणसी के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है।
लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
कला और संस्कृतिगोरखपुर और देवरिया में फिर सजेगी डांडिया की महफिल, ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन
गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :- ARG Events एवं Praloveshi के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा सीजन-4; देवरिया और गोरखपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक रंगारंग कार्यक्रम, संगीत, डांस, पुरस्कार और मनोरंजन का होगा संगम। गोरखपुर/देवरिया नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी पूर्वांचल के लोगों के लिए ‘डांडिया महोत्सव 2026’ का भव्य आयोजन […]




