डीसी मनरेगा ने की फर्जी जाब कार्ड की जांच
फर्जी जाबकार्ड की शिकायत पर बहसुआ गांव पहुंचे थे श्रम व रोजगार आयुक्त
बड़हलगंज/गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज विकास खंड के बहसुआ गांव में फर्जी जाब कार्ड के भुगतान की शिकायत पर उपायुक्त श्रम व रोजगार मनरेगा सौरव श्रीवास्तव व सहायक सांख्यिकी अधिकारी राजेश कुमार चन्दोला ने सोमवार को बहसुआ गांव पहुंच कर फर्जी जाब कार्ड व मनरेगा कार्यो की जांच किया।

गांव के रामभजन पासवान ने फर्जी जाबकार्ड से भुगतान की शिकायत जिलाधिकारी गोरखपुर से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारीयो ने गांव में पहुंच कर जाब कार्ड धारको से गहन पूछताछ करते हुए जांच की। विकलांग जाबकार्ड धारक रामसहाय, राजदेवा, राजकुमारी, विन्द्रावती, जानकी, सुरेश आदि दो दर्जन से अधिक जाबकार्ड धारको ने अपना बयान दर्ज कराया। जाब कार्ड धारको के बयान के बाद अधिकारीयो द्वारा गांव में बने सीसी रोड, पंचायत भवन व अन्य कार्यो की जांच की। जांच अधिकारी जाब कार्ड धारको के बयान व कराये गये कार्यो से संतुष्ट दिखे। जाब कार्ड धारको ने डीसी मनरेगा से कहा कि बरसात के बाद हम लोगो को काम नही मिला, मजदूरो ने त्योहारी सीजन में कार्य की मांग की। डीसी मनरेगा ने मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान व सचिव को मजदूरो को काम देने का निर्देश दिया। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मीरा गौतम, ग्राम प्रधान नारद पासवान, ग्राम विकास अधिकारी समा अफरोज, टीए किशोरी लाल जायसवाल, जयराम तिवारी, आशीष कुमार, पुर्व प्रधान रामजनक निषाद आदि ग्रामीण मौजूद थे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

