देश की राजधानी के लिए बीती रात किसी बुरे सपने की तरह थी। दिल्ली का दिल कहे जाने वाले चांदनी चौक, जनपथ, राजीव चौक जैसे इलाके के करीब लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में जांचकर्ताओं ने इस्तेमाल की गई सफेद हुंडई i20 कार का पता पुलवामा के एक डॉक्टर से लगाया है, जिससे मध्य दिल्ली में हुए हमले और उसी दिन फरीदाबाद में की गई छापेमारी के बीच सीधा संबंध स्थापित होता है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार के वर्तमान मालिक की पहचान पुलवामा के डॉक्टर उमर मोहम्मद के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर उसी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें सोमवार को फरीदाबाद में छापेमारी से पहले गिरफ्तार किए गए दो डॉक्टर भी शामिल थे। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, पुलवामा में उसकी फैमिली में मां और भाई को भी गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है।
#DelhiBlast #RedFort #DelhiNew

