धूमधाम के साथ माँ दुर्गा की विसर्जित की गई मुर्तिया
गोला।उपनगर गोला और क्षेत्र में स्थापित दुर्गा माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन सोमवार को देर रात तक धूमधाम के साथ सरयू नदी में बनाये गये स्थान पर भक्तिपूर्ण माहौल में धूमधाम से सम्पन्न हुआ। भक्तों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए माँ के बज रहे भक्ति गीतों के साथ सरयू नदी तट पर पहुँच कर मां के जयकारो के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी।

बताते चलें कि देहात क्षेत्र की मुर्तिया दिन में ही बेवरी के श्याम घाट पर पहुँच कर सरयू नदी मे बनाये गये निश्चित स्थान पर विसर्जित की गई। वही उपनगर गोला की मुर्तिया पूरे उपनगर का भ्रमण करते हुए देर रात को सरयू नदी में विसर्जित की गई। इस दौरान माँ के भक्तगण भक्ति गीतों व ढोल की आवाज पर नाचने झूमते चल रहे थे।स्थानीय प्रसाशन की व्यवस्था काफी चाक चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन मुर्ति विसर्जन के दौरान विसर्जन स्थल तक भ्रमण करते रहे और लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह नजर गड़ाये रखा।

