डॉ संगीता गुप्ता ने विदेश में किया एम्स गोरखपुर का नाम रोशन
ताइपे ताइवान में आठवी Asian ओशनिक कांग्रेस ऑफ़ क्लिनिकल न्यूरोफिजियोलॉजी AOCCN की कांफ्रेंस आयोजित की गई । इस न्यूरोफिजियोलॉजी की कांफ्रेंस में एशियन कंट्रीज ( जापान , ताइवान, वियतनाम मलेशिया आदि) तथा ओशियानिक कंट्रीज ( ऑस्ट्रेलिया न्यूज़ीलैंड ) से कई न्यूरोफिजियोलॉजिस्ट एवम न्यूरोलॉजिस्ट ने भाग लिया था ।भारत से डॉ संगीता गुप्ता , एडिशनल प्रोफेसर , डिपार्टमेंट ऑफ़ फिजियोलॉजी एम्स गोरखपुर से अपना न्यूरोफिजियोलॉजी पर शोध पेपर भेजा था।
लगभग २५ देशों से ७८ पेपर्स आए थे , इसमें से डॉ संगीता गुप्ता को अपने शोध पेपर प्रस्तुत करने पर सिल्वर मेडल ( द्वितीय पुरस्कार) मिला है । पुरस्कार के साथ ही ३०० डॉलर का ट्रैवल ग्रांट तथा १०० डॉलर पुरस्कार के रूप में मिले है । गौरतलब है की डॉ संगीता गुप्ता को इससे पहले भी न्यूरोफिजियोलॉजी के उत्कृष्ट काम के चलते “ एक्सीलेंस इन न्यूरोफिजियोलॉजी “ का पुरस्कार भी मिल चुका है ।
इस अविस्मरणीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पर एम्स गोरखपुर की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मेजर जनरल विभा दत्ता ने डॉ संगीता गुप्ता को बधाई दी है , तथा कहा है कि इस तरह के बेहतरीन शोध कार्यों से ही एम्स गोरखपुर की एक विश्व में अंतरराष्ट्रीय पहचान बन रही है ।

