एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत तहत किया गया पौधारोपण
गोला। नगर पंचायत गोला में सभी सभासद गणों ने यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 51 पौधों का रोपण किया। तथा हरियाली बचाने के लिए सभी नागरिकों को इस अभियान मे शामिल होने का आह्वान किया।पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। पूरे प्रदेश में आज के दिन में लाखों पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मुराली प्रसाद व जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन ने कहा है कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिर स्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। जिला कोषाध्यक्ष ने नगरवासियों से अपने अपने क्षेत्र में अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में पौधारोपण करने का आह्वान किया।इस दौरान सभासद सच्चिदानंद राय भीम यादव दिनेश सिंह रमाशंकर संदीप सोनकर डाॅ राजेश जयसवाल रविंद्र मौर्य नगर पंचायत कर्मचारियों संग आदि लोग भी शामिल रहें।
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत तहत किया गया पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत तहत किया गया पौधारोपण गोला। नगर पंचायत गोला में सभी सभासद गणों ने यशस्वी प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत 51 पौधों का रोपण किया। तथा हरियाली बचाने के लिए सभी नागरिकों को इस अभियान मे शामिल […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
देशलुधियाना में चिकित्सा निदान के क्षेत्र में नई पहल
लुधियाना / निष्पक्ष टुडे | विशेष स्वास्थ्य समाचार कूका डायग्नोस्टिक सेंटर में PET-CT और गामा कैमरा की अत्याधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ लुधियाना, 11 अक्टूबर 2026। लुधियाना में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से अपनी पहचान बनाए हुए कूका डायग्नोस्टिक सेंटर ने आधुनिक चिकित्सा निदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। […]
हेल्थ

