एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला
गोरखपुर। एक ही तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के स्वीकृती पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने 13 लेखपालों को जनपद के अन्य तहसीलों में तबादला किया जिससे तहसीलों की सुचिता बनी रहे और शासनादेश का अनुपालन सुचारू अनुपालन हो सके। दिनेश कुमार पंकज को सदर तहसील से चौरी चौरा मोहम्मद जावेद खान को सदर तहसील से चौरी चौरा गिरिश चंद को सदर तहसील से चौरी चौरा राहुल श्रीवास्तव को बांसगांव से सहजनवा कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को बांसगांव से खजनी राजू को खजनी से बासगाव ओम प्रकाश यादव को गोला से बांसगांव नरसिंह को गोला से खजनी उमेश को गोला से बांसगांव रवि प्रताप सिंह को गोला से खजनी संजय तिवारी को गोला से कैंपियरगंज कमलेश कुमार यादव को सहजनवा से खजनी रामकुमार पांडे को कैंपियरगंज से सहजनवा भेजा गया। रामजन्म यादव और अर्जुन को भी एक तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहते हो गया है लेकिन उनका रिटायरमेंट 2 साल के अंदर होने वाला है शासनादेश के अनुसार सेवानिवृत्ति से 2 साल तक अपने तहसील या जनपद में रह सकता है उसका अनुपालन करते हुए दो लेखपालों का तबादला नहीं किया गया है। शासनादेश जैसा कहता है कि 5 साल से अधिक रहने वाले कानूनगो का तबादला होना चाहिए कुछ कानूनगो एक ही तहसील में जमे हुए हैं उनका भी तबादला जल्द किया जाएगा।
एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला
एक ही तहसील में जमे 13 लेखपालों का तबादला गोरखपुर। एक ही तहसील में 10 वर्ष से अधिक रहने वाले लेखपालों को जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश के स्वीकृती पर मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गौड़ ने 13 लेखपालों को जनपद के अन्य तहसीलों में तबादला किया जिससे तहसीलों की सुचिता बनी रहे और शासनादेश का अनुपालन […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरचौरी-चौरा में बिजली संकट और अवैध किसान मंडी के खिलाफ OBC पार्टी का प्रदर्शन, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
गोरखपुर/चौरीचौरा निष्पक्ष , टुडे :- राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी बोले— बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अवैध मंडी में किसानों का शोषण; जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा जनआंदोलन।, ,, गोरखपुर के चौरी-चौरा में बिजली संकट और अवैध किसान मंडी को लेकर OBC पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर […]




