प्रयागराज।महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। इस बार आग हरिहरानंद के टेंट में लगी। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी थी आग, महाकुंभ मेला क्षेत्र के […]
प्रयागराज।महाकुंभ मेला क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर आग लग गई। इस बार आग हरिहरानंद के टेंट में लगी। टेंट से ऊंची लपटें उठती हुई दिखाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में लगी थी आग,
महाकुंभ मेला क्षेत्र के शंकराचार्य मार्ग स्थित सेक्टर 18 में आग लगी। टेंट में आग की लपटे उठती हुई दिखाई दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुंरत ही आग पर काबू पा लिया। मेला क्षेत्र में आग लगने की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
आग लगने के कारणों का लगाया जा रहा पता,
पुलिस ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। खाक चौक थाना के प्रभारी निरीक्षक योगेश चतुर्वेदी ने कहा कि ओल्ड जीटी रोड पर तुलसी चौराहे के पास एक शिविर में आग लग गई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि “मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी भी पहुंच गए। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।”