गांधी हाट का आयोजन,जरूरमन्दों को मुहैया कराए गए निःशुल्क वस्त्र
पीपीगंज।बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एम.वी. इंटर कॉलेज हरपुर मे गांधी हॉट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजु मिश्रा एवं इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि विश्वकर्मा द्वारा किया गया।
इसमे ग्रामीण क्षेत्र के महिला-पुरुष व बच्चों के लिए निःशुल्क वस्त्रों एवं बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक सूरज प्रकाश मिश्रा, डॉ राकेश प्रताप सिंह, गांधी हॉट के संयोजक डॉ संजीत सिंह, डॉ देव नारायण पांडेय, डॉ भानु प्रताप गुप्ता, श्री अनुराग राय, श्री अतुल शुक्ला, श्री नितिन कुमार लाल, डॉ सुनील प्रसाद, डॉ प्रमोद कुमार,डॉ करुणेंद्र सिंह, डॉ श्रीराम यादव, दीपमाला यादव, प्रेमलता यादव,शैलजा पांडे, कुमारी रेखा , शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे ।

