Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • आज का राशिफल. 22.03.2026
    • धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
    • मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
    • आज का राशिफल। 21.03.2026
    • आज का राशिफल. 20.03.2026
    • आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
    • राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
    • सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»राजनीति»प्रापर्टी कार्ड घरौनियों का डिजिटल वितरण
    राजनीति

    प्रापर्टी कार्ड घरौनियों का डिजिटल वितरण

    Anil SinghBy Anil SinghDecember 25, 2024Updated:December 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रापर्टी कार्ड घरौनियों का डिजिटल वितरण 27 दिसम्बर को, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत होगा वितरण

    एनेक्सी सभागार में जनप्रतिनिधियों/अधिकारियों द्वारा वितरण किया जायेगा घरौनियों,

    गोरखपुर जनपद में 136650 घरौनियों का किया जाएगा वितरण

    सबसे अधिक सदर तहसील के 49311 घरौनियों का किया जाएगा वितरण

    तहसील सदर,सहजनवा में 10000 घरौनी पूर्व में किया जा चुका है वितरण

    प्रदेश के 75 जनपदों के लगभग 29000 ग्रामों में 24 मार्च 2023 के पश्चात तैयार किये गये 41 लाख से अधिक घरौनी का पीएम बटन दबा कर डिजिटल वितरण करेंगे,

    गोरखपुर।जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश ने बताया है कि प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक पूरे देश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार किये गये प्रॉपर्टी कार्ड घरौनी का डिजिटल वितरण 27 दिसम्बर 2024 को अपराह्न 12.30 बजे नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा किया जायेगा। जनपद सहित प्रदेश के 75 जनपदों के लगभग 29000 ग्रामों में 24 मार्च 2023 के पश्चात तैयार किये गये 41 लाख से अधिक घरौनी का डिजिटल वितरण बटन दबाकर किया जायेगा तथा प्रधानमंत्री द्वारा बटन दबाते ही सभी सम्बन्धित लाभार्थियों के मोबाइल पर सन्देश के माध्यम से एक लिंक प्राप्त होगा, जिसे खोलकर लाभार्थी अपनी घरौनी प्राप्त कर सकेंगे। गोरखपुर जनपद में 136650 घरौनियों का वितरण किया जाएगा खजनी तहसील में 17520 गोला तहसील में 13875 बांसगांव तहसील में 9845 सदर तहसील में 49311 सहजनवा तहसील में 7704 चौरी चौरा तहसील में 22638 कैंपियरगंज तहसील में 15757
    घरौनियों का जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा घरौनियों का वितरण किया जाएगा। सदर तहसील व सहजनवा तहसील में 10000 घरौनियों का वितरण पूर्व में किया जा चुका है।

    *जिला ,तहसील ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें*

    जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम का दूरदर्शन एवं वेबकास्ट के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा तथा जनपद में तहसील, ब्लाक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय कार्यक्रम एनेक्सी सभागार में आयोजित होगा जिसमें जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी नगर अपर जिलाधिकारी भू राजस्व को बनाया गया है
    तहसील मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम हेतु संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार, ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी एवं नायब तहसीलदार नोडल अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तरीय कार्यक्रमों हेतु संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

    जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का वेबकास्ट के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा, जिससे प्रदेश के कार्यक्रमों को भारत सरकार में भी देखा जा सकेगा। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में निकटवर्ती ग्रामों के लाभार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा तथा उक्त कार्यक्रम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम (अपराह्न 12.30 बजे) से पूर्व प्रारम्भ किया जाएगा तथा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रारम्भ होने के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि, अधिकारी/कर्मचारी एवं लाभार्थी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यक्रम में कुछ चयनित लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री से संवाद हेतु चयनित प्रदेश के लाभार्थियों की सूचना सम्बन्धित जिलों को उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके लिए एनआईसी के माध्यम से जिला मुख्यालय पर सम्बन्धित लाभार्थी से संवाद किया जाएगा। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के तुरन्त पश्चात समस्त जिलों में तैयार घरौनी का वितरण उपरोक्तानुसार आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों/वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भौतिक रूप से किया जाएगा।
    उन्होंने समस्त उपजिलाधिकारियों से कहा है कि उनकी तहसीलों में मा० प्रधानमन्त्री जी क कार्यक्रम तैयार घरौनियों का भौतिक वितरण उक्त कार्यक्रम की समाप्ति के 24 घन्टे के भीतर कर दिया जाये। जिलाधिकारी ने समस्त नामित नोडल अधिकारियों को निर्देश दिये है कि प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए घरौनी वितरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्वय व्यक्तियों से गरिमापूर्ण समन्वय बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाये जिसका पूर्ण उत्तरदायित्व नोडल अधिकारियों का होगा।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #Politics#gorakhpur#up#india
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान

    March 15, 2026

    CM योगी की माता पर अमर्यादित टिप्पणी मामला,देर रात चौराहों पर लगे होर्डिंग्स

    March 10, 2026

    लखनऊ में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा करेगा प्रबुद्ध समागम

    February 28, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    धर्म

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    By Anurag TripathiMarch 22, 20260

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आज का राशिफल. 22.03.2026

    March 22, 2026

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार

    March 21, 2026

    मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण

    March 21, 2026

    आज का राशिफल। 21.03.2026

    March 20, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (833)
    • कला और संस्कृति (82)
    • कैरियर (54)
    • खेल (155)
    • गोरखपुर (1,342)
    • जुर्म (162)
    • टेक्नोलॉजी (32)
    • देश (448)
    • धर्म (340)
    • न्यूज़ (1,625)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,591)
    • मनोरंजन (735)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (516)
    • विदेश (130)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (175)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d