गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
गोरखपुर।पर्यटन, संस्कृति एवं इको टूरिज्म के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनवरी माह में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव एवं खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में 11 से 17 जनवरी 2026 तक चम्पा देवी पार्क में प्रस्तावित गोरखपुर महोत्सव तथा खिचड़ी मेले की तैयारियों की समीक्षा हेतु आयुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन एवं मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। बैठक में अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस महानिदेशक अशोक मुथा जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर महोत्सव और खिचड़ी मेले के दौरान सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस, पीएसी एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह सतर्क रखा जाए।
विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot









