भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी स्टारर एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ का ग्रैंड मुहूर्त धूमधाम से किया गया। बता दें कि भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म का मुहूर्त उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुरारा […]
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अविनाश शाही और सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी स्टारर एसआरएफ पिक्चर्स एंड प्रोडक्शन एलएलपी बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ का ग्रैंड मुहूर्त धूमधाम से किया गया। बता दें कि भव्य पैमाने पर बन रही इस फिल्म का मुहूर्त उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के मुरारा ग्राम में विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के साथ भव्य पैमाने पर किया गया। इस शुभ अवसर पर खासमखास विशिष्ट अतिथियों सहित फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार सहित फ़िल्म की पूरी यूनिट मौजूद थे। फ़िल्म के मुहूर्त करने से पहले फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक ने चौकियां शीतला माता धाम जाकर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और फिर फ़िल्म के लोकेशन पर पहुंचकर ग्रैंड मुहूर्त किया। फ़िल्म का शुभ मुहूर्त संपन्न होने और शूटिंग शुरू होने पर सभी ने एक दूसरे को शुभकामना और बधाई दिया।
गौरतलब है कि भोजपुरी सिनेमा के बदलाव के दौर में भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा छवि को और भी सशक्त बनाने के लिए फिल्म निर्माता संतोष गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने मजबूत हाथ मिलाया है। वे भोजपुरी सिनेमा को बेहतरीन फिल्म देने के लिए आगे आये हैं। उनका साथ निर्देशक व संगीतकार मनोज भास्कर दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि भोजपुरी फिल्म ‘सास सतरंगी बहू अतरंगी’ के निर्माता संतोष गुप्ता व राजकुमार गुप्ता हैं, वे सामाजिक और पारिवारिक फ़िल्म का निर्माण कर रहे हैं। कुशल निर्देशन की कमान निर्देशक मनोज भास्कर संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन फ़िल्म बन रही है। संगीतकार मनोज भास्कर, गीतकार विनय बिहारी, प्यारे लाल यादव, फणीन्द्र राव, रमेश मौर्य हैं। लेखक रमेश राज मौर्या हैं। डीओपी अशोक सरोज, डांस मास्टर संतोष सर्वदर्शी, आर्ट गोविंद ठाकुर, कार्यकारी निर्माता बीरेंद्र कुमार लोध हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव, डिजाईनर प्रशांत हैं। मुख्य सहायक निर्देशक रजनीश रंजन, सहायक निर्देशक संदीप, खुशी हैं। मुख्य कलाकार अविनाश शाही, संचिता बनर्जी, मनोज टाईगर, विनोद मिश्रा, सीपी भट्ट, संजय वर्मा, जे नीलम, अभय राय, रिंकू भारती, साधना, पुष्पेन्द्र, मधु शर्मा आदि हैं।