गोला: निर्माणाधीन हाजीपुर पुल के निर्माण को पुनः शुरू कराने व गोला क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की माँग का पत्रक उपनगर गोला के वार्ड नंबर 18 के सभासद श्रवण कुमार वर्मा ने स्थानीय विधायक राजेश त्रिपाठी को सौंपा।
पत्रक के द्वारा सभासद ने मांग किया कि नगरपंचायत गोला से हाजीपुर को जोड़ने वाला गोला हाजीपुर पुल का निर्माण रूक गया है। जबकी यातायात के दृष्टिकोण से यह कई तरह से लाभदायक है। पुल का निर्माण होने से इस क्षेत्र के साथ आजमगढ में भी रोजगार के अवसरों में वृद्धी होगी। वहीं गोला से जिला मुख्यालय, बड़हलगंज, उरूवा आने जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रीगण को बहुत ही लाभ मिलेगा। ऐसे में जल्द से जल्द इन मार्गो में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया जाए। इस दौरान सभासद श्रवण वर्मा के साथ पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार भी उपस्थित रहें।

