Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा

    March 26, 2026

    आज का राशिफल. 26.03.2026

    March 26, 2026

    महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Trending
    • गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा
    • आज का राशिफल. 26.03.2026
    • महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
    • गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
    • बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
    • बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
    • निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
    • मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Demo
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शहर और राज्य
      • उत्तर प्रदेश
        • गोरखपुर
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • खेल
    • जुर्म
    • बिजनेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
      • वीडियो
    • धर्म
    • हेल्थ
    • अन्य
      • कैरियर
      • पर्यावरण
      • कला और संस्कृति
    Nishpaksh TodayNishpaksh Today
    Home»धर्म»महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए
    धर्म

    महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए

    Anil SinghBy Anil SinghJanuary 17, 2025Updated:January 17, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाकुंभ में आ रहे लोगों के सूचनार्थ, कृपया सभी लोगों तक पहुंचाए,

    पहुंचे कैसे?

    अगर आप प्रयागराज आ रहे हैं तो कुछ स्थान जिनके नाम आपको पता होने चाहिए।

    चुंगी : यह आखिरी स्थान है जहां तक ऑटो जा सकती है। मेला क्षेत्र यहां से लगभग 3 km है। शाही स्नान के दिन ऑटो यहां तक नहीं आती।

    बैंक रोड : यह प्रयाग जंक्शन के सबसे पास की जगह है। यहां से आपको कानपुर, लखनऊ, बलिया, गोरखपुर, आदि की बसें भी मिलेंगी। शाही स्नान के दिन यहां से आगे ऑटो जाने की अनुमति नहीं है।

    सिविल लाइंस : यहां से आपको रोडवेज बसें मिलेंगी सभी स्थानों के लिए।

    बालसन चौराहा : इसके पास ही भरद्वाज पार्क और आश्रम है, सिविल लाइंस की तरफ से आपको यहां तक कि ऑटो मिल सकती है।

    आपके लिए 5 मुख्य रेलवे स्टेशन हैं जहां आपको उतारा जाएगा।

    प्रयागराज जंक्शन,

    यहां उतरने के बाद आप सिविल लाइंस जा सकते हैं और वहां से आपको बालसन चौराहे तक की ऑटो मिल सकती है। आपको सरकारी बस भी मिल सकती है लेकिन फ्री होने के कारण उसमें भीड़ अधिक रहेगी।

    प्रयागराज संगम,

    यह मेला क्षेत्र के सबसे नजदीक का स्टेशन है, यहां से मेला क्षेत्र मात्र 1km से थोड़ा अधिक पड़ेगा।
    ध्यान रहे शाही स्नान और कुछ विशेष दिनों पर यह स्टेशन बंद रहेगा।

    प्रयाग जंक्शन,

    यह स्टेशन लगभग 5km है अगर आप यहां उतरते हैं तो यहां से आपको पैदल ही मेला क्षेत्र तक जाना पड़ेगा, रात्रि के समय आपको ऑटो मिल सकती है।

    फाफामऊ,

    यह स्टेशन प्रयाग जंक्शन से पहले पड़ता है, यहां से उतरकर आप बैंक रोड जा सकते हैं और फिर वहां से मेला क्षेत्र में पैदल जाना पड़ेगा।

    प्रयागराज छिवकी,

    यहां से आपको बालसन चौराहे की तरफ आना पड़ेगा। बाहर निकलते ही ऑटो मिल जाएगा।

    आप बैंक रोड से सीधा पैदल जा सकते हैं या फिर सिविल लाइंस से ऑटो पकड़ कर चुंगी या बैंक रोड जा सकते हैं।

    रहने की व्यवस्था,
    आपको स्टेशन के बाहर बहुत सारे होटल और लॉज मिल जाएंगे, इनका किराया थोड़ा ज्यादा होगा अगर आपका बजट कम है तो आपको डोरमेट्री मिल जाएगी, जिसका किराया आपको 300-1000 तक रहेगा। कई सारे रैन बसेरा भी हैं जो अलग अलग संस्थाओं द्वारा लगाए गए हैं। ये सब आपको मेला क्षेत्र में ही मिलेंगे।

    खाने की व्यवस्था,

    प्रयाग आने के बाद आपको खाने के लिए नहीं सोचना पड़ेगा, आप बैंक रोड से या बालसन चौराहे से आगे निकलेंगे तो हर 500 मीटर पर एक भंडारा मिलेगा। कई जगह कचौड़ी सब्जी, छोला चावल, खिचड़ी आदि आपको मिलेंगी।
    इसके अतिरिक्त आप @Swiggy और @zomato से भी ऑर्डर कर सकते हैं। (No paid promotion) लेकिन इनकी डेलिवरी चुंगी क्षेत्र के उस तरफ नहीं होगी।

    अगर आप फाफामऊ उतरते हैं तो आप गंगा जी के किनारे बनी रोड से भी मेले में जा सकते हैं। इसपर भीड़ कम रहेगी लेकिन ये रास्ता थोड़ा लंबा पड़ेगा। इसके किनारे तीन प्रमुख मंदिर हैं।
    इसी रास्ते पर आपको नारायणी आश्रम और नागवासुकी मंदिर भी मिलेंगे।

    इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
    बहुत छोटे बच्चों को लेकर न आएं।
    आपको पैदल चलना पड़ेगा इसलिए बहुत ज्यादा सामान लेकर न आएं।
    अपने फोन और पर्स का विशेष ध्यान रखें।
    सभी लोगों को एक फोन नंबर लिख कर अवश्य दें।
    आपके आस पास कई पुलिस वाले रहेंगे। अगर कोई खो जाता है तो जाकर अनाउंसमेंट करवाएं। इसमें पुलिस वाले आपकी सहायता करेंगे।
    मेला क्षेत्र में एक हॉस्पिटल भी बनाया गया है, यदि आवश्यकता हो तो किसी पुलिस वाले से संपर्क करें।
    नहाते वक्त फोन अपने सामान का विशेष ध्यान रखें क्योंकि उस समय संगम के किनारे भीड़ अधिक हो जाती है और इसलिए दिक्कत हो सकती है।

    यहां आप रास्ता नहीं भटकेंगे बस भीड़ जिस तरफ जा रही हो आप भी उसी तरफ चलते रहें।
    बाकी भगवान पर भरोसा रखिए, प्रयागराज आइए, कुंभ नहाइए।

    Share this:

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on X (Opens in new window) X

    Like this:

    Like Loading...
    #Religious#celebration#news#prayagraj
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Anil Singh

    Related Posts

    आज का राशिफल. 26.03.2026

    March 26, 2026

    आज का राशिफल. 25.03.2026

    March 25, 2026

    आज का राशिफल 24.03.2026

    March 23, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    Don't Miss
    राजनीति

    गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा

    By Anurag TripathiMarch 26, 20260

    आज का राशिफल. 26.03.2026

    March 26, 2026

    महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत

    March 26, 2026

    गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण

    March 26, 2026

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from SmartMag about art & design.

    About Us

    Nishpaksh Today News is a popular Hindi News Paper

    The vision of the channel is "'Achchi Khabar Sachchi Khabar' the promise of keeping each individual ahead and informed. Nishpaksh Today News is best defined as a responsible channel with a fair and balanced approach that combines prompt reporting with insightful analysis of news and current affairs.

    Nishpaksh Today News maintains the repute of being a people's channel.

    *** Thanks to visit our Website Nishpaksh Today ***

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: info@nishpakshtoday.in
    Contact: +91-0551-2200716

    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा

    March 26, 2026

    आज का राशिफल. 26.03.2026

    March 26, 2026

    महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत

    March 26, 2026

    गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण

    March 26, 2026
    Categories
    • अन्य (11)
    • उत्तर प्रदेश (834)
    • कला और संस्कृति (82)
    • कैरियर (54)
    • खेल (156)
    • गोरखपुर (1,348)
    • जुर्म (162)
    • टेक्नोलॉजी (33)
    • देश (456)
    • धर्म (344)
    • न्यूज़ (1,630)
    • पर्यावरण (37)
    • बिजनेस (15)
    • ब्रेकिंग न्यूज़ (1,594)
    • मनोरंजन (737)
    • मौसम (25)
    • राजनीति (518)
    • विदेश (130)
    • वीडियो (4)
    • शहर और राज्य (176)
    • हेल्थ (211)
    Important Links
    • About US
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    © 2026 Nishpaksh Today || All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d