जौनपुर ।बड़ौदा यू पी बैंक बनरहिया बाग के शाखा प्रबंधक राजकुमार विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय जनता एवं ग्राहकों से अपील किया है कि वह बैंक की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लिये गये ऋणों की अदायगी समय से करना सुनिश्चित करें वर्तमान समय में लगभग छः हजार से अधिक बचत खाताधारकों के साथ बैंक अपने लक्ष्यों के प्रति सतत क्रियाशील है जमा राशि की बढ़ोत्तरी हेतु क्षेत्रीय लोगों से निरन्तर संवाद स्थापित किया जा रहा है बैंक अपने सीमित संसाधनों से निरन्तर ग्राहकों को बेहतर सेवा देते हुए वसूली के लिए सचेष्ट है ।
आगे शाखा प्रबंधक श्री विश्वकर्मा ने क्षेत्रीय जनों को आगाह करते हुए बैंक की विभिन्न संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से अपील किया कि वह योजनाओं का लाभ लें और लिए गये ऋणों के प्रति चैतन्य होकर उसकी अदायगी करें।
शाखा प्रबंधक की क्षेत्रीय जनता से अपील

