करवाचौथ को लेकर बाजारों में रौनक, साड़ी की मांग बढ़ी
गोरखपुर/सहजनवा.
पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवाचौथ का व्रत रखती हैं । विवाहिताएं पर्व को लेकर उत्साहित हैं । 20 अक्तूबर को करवाचौथ मनाया जाएगा । इस दौरान हरपुर बुदहट क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर करवा चौथ की दुकान सज गयी है । महिलाएं संजने-संवरने के लिए बाजारों में सोने-चांदी के जेवरात और कपड़े खरीद रही हैं । सराफ रीतेश वर्मा ने बताया कि विवाहिताएं हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र, सोने की चेन, कानों की बालियां और कोका खरीद रही हैं । मगर हाथ में पहने वाला मंगलसूत्र पहली पसंद हैं । वही करवाचौथ को लेकर कटसहरा, सोनबरसा, अनन्तपुर मुरदेवा चौराहों पर स्थित कपड़ों की दुकानों पर खूब खरीदारी हो रही है । दुल्हन वाली साड़ी की मांग ज्यादा है, शरारा, लहंगा, प्लाजो, क्रॉप टॉप की साड़ियों की बिक्री बढ़ी है ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह

