जिला विकास अधिकारी ने गंगटही में लगाई जन चौपाल, सुनीं समस्याएं
गोरखपुर/सहजनवा ।
जिला विकास अधिकारी गोरखपुर राजमणि वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को सहजनवा ब्लाक के ग्राम पँचायत गंगटही में चौपाल का आयोजन किया गया । चौपाल में ग्रामीणों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया ।
डीडीओ ने जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्या को सुना । इसके साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया । उनके लाभों को बारे में विस्तार से बताया । जिसमें किसान निधि, आयुष्मान कार्ड बनवाने, विधवा, दिव्यांग पेंशन के साथ ही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं और उनका कैसे लाभ प्राप्त करें के बारे में जानकारी दी गयी । डीडीओ ने शौचालय के छुटे पात्र लोगो के शौचालय का निर्माण कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया ।

ग्राम चौपाल के बाद डीडीओ ने ग्राम्य विकास, पँचायती राज एवम अन्य संचालित विभिन्न योजनाओ के तहत कराए गए कार्यो का स्थलीय सत्यापन भी किया, जिससे वह सन्तुष्ट नजर आए ।
इस अवसर पर बीडीओ सहजनवा सत्यकाम तोमर, एडीओ पंचायत रामधारी प्रसाद, सचिव शिल्पी यादव, प्रधान प्रतिनिधि विजय पांडेय, एपीओ अवधेश वर्मा, एडीओ कृषि, सहित रोजगार सेवक, पँचायत सहायक समेत ग्रामीण मौजूद रहे ।
संवाददाता– एस. पी. सिंह

