संवाददाता– एस.पी. सिंह गोरखपुर/सहजनवा ।
डॉ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने के०आई०पी०एम. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी गीडा, गोरखपुर को 2024-25 जोनल लेवल-इन्टर टेक्निकल यूनिवर्सिटी लिटरेरी, मैनेजमेंट एंड टेक्निकल फेस्ट के आयोजन के लिए चुना है । कॉलेज में 27 और 28 नवंबर को दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट का आयोजन किया जाएगा । कॉलेज के निदेशक डॉ० जाहिद रेयाज खान ने बताया कि दो दिवसीय आयोजन में 14 जिलों के कॉलेज प्रतिभाग करेंगे । जोनल लेवल टेक्निकल फेस्ट में आजमगढ़, बलिया, बलरामपुर, बस्ती, देवरिया, गाजीपुर, गोन्डा, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, मऊ, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती के इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के संस्थान से विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को प्रस्तुत करेंगे । पहले दिन रोबो रेस, जंकयार्ड वार, टरबो एआई चैलेंज व बिजनेस प्लान चैलेंज का आयोजन किया जाएगा । संस्थान से भाष्कर पांडेय को टेक्निकल फेस्ट का समन्वयक नियुक्त किया गया है l

