दिल्ली: कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने केन्द्रीय बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि “कल लोकसभा सदन में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण ने प्रेषित किया है ‘बजट’। यह बजट पूरे देशवासियों के लिए बहुत ही अच्छा, उनको आगे बढ़ने का.. […]
दिल्ली: कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने केन्द्रीय बजट पर चर्चा करते हुए कहा कि “कल लोकसभा सदन में यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार की वित्त मंत्री माननीय निर्मला सीतारमण ने प्रेषित किया है ‘बजट’। यह बजट पूरे देशवासियों के लिए बहुत ही अच्छा, उनको आगे बढ़ने का.. मैं कहूं कि मार्ग प्रशस्त किया है ..और विशेष कर गरीब वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए, मैं कुशीनगर में आकर बजट पर प्रेस वार्ता करूंगा तो उसमें पूरे डिटेल्स में दूंगा लेकिन कुछ प्रमुख अंश है, जो दर्शाता है कि हमारे कुशीनगर के विकास के लिए भी और इस देश के गरीब, मध्यम वर्गीय के लिए कितना सहायक होगा।
उसमें पहले तो यही है कि 12 लाख तक की आय कर मुक्त, जो किया है हमारे सरकार ने अब तक 12 लाख के आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। पहले यह 7 लाख तक आय की सीमा था, अब यह 12 लाख तक के आय पर कोई भी टैक्स नहीं लगेगा। ऐसे मध्य वर्जन को काफी लाभ मिलेगा, दूसरा किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख कर दी गई है यानी पहले 3 लाख था अब 5 लाख कर दिया गया। उसके बाद तीसरा है, जो हमारे कुशीनगर के विकास को यह निश्चित ही जो की बुद्धा सर्किट एरिया है और इसके पर्यटन विकास के लिए हम लोग कई सालों से लगे थे क्या है कि 50 पर्यटन केंद्रों का विकास किया जाएगा, खासकर जो बुद्धा से जुड़े हुए स्थल हैं। इस देश को अब हमारे यहां कुशीनगर तो भगवान बुद्ध का परीनिर्वाण स्थली है, बुद्धा सर्किट एरिया पर्यटन विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दिया गया और वह अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर इसका विकास हो सके, इसके लिए हम लोग लगे हुए थे काफी दिनों से अबकी बार इन केदो का विकास जो करने का लक्ष्य हमारे भारत सरकार ने बनाया है तो इससे कुशीनगर का विकास निश्चित ही आगे बढ़ेगा। मेडिकल कॉलेज में 10000 से वह अगले 5 वर्ष में 75000 से बढ़ेंगे यह युवाओं के जो युवा मेडिकल कॉलेज से पढ़कर निकलते थे और उनको जगह नहीं मिलती थी, अब उनके भविष्य के लिए बहुत ही अच्छा है बजट सत्र में दिया गया है।
डेयरी के किसानों को अल्पकालिक ऋण दिया जाएगा यह छोटे किसान है, मछुआरे हैं, डेयरी से उद्योग से जुड़े जो भी किसान है उनको अल्पकालिक ऋण देने की व्यवस्था किया गया, इसके अलावा भी बहुत से समाज के हितों के लिए है यह बजट जो अबकी बार प्रेषित हुआ है और पूरे देश के विकास को आगे बढ़ने का यह एक मजबूत माध्यम बनेगा।इस पर डिटेल हम आकर जब कुशीनगर में प्रेस वार्ता करेंगे तो बाकी जानकारी देंगे, धन्यवाद।” सांसद कुशीनगर विजय दुबे।