गोला ।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अह्वान पर कासगंज बार एसोसिएशन जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की गत दिनों अपहरण करके हत्या कर दी गई।जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गोला के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में लिखा है कि कासगंज बार एसोसिएशन जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की गत दिनों अपहरण करके हत्या कर दी गई जिसका छत बिछत शव बरामद हुआ। इस घटना से उत्तर प्रदेश के समस्त अधिवक्ता दुखी और आक्रोशित हैं। घटना का राज्य विधिक परिषद उत्तर प्रदेश में बहुत ही गंभीरता से लिया है तथा उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश के समस्त बार एसोसिएशन को ज्ञापन द्वारा मांग प्रस्तुत करने का आदेश दिया।अतएव कलेक्ट बार एसोसिएशन गोला उत्तर प्रदेश के आवाहन पर मोहिनी तोमर की हत्या पर दुख प्रकट करते हुए बार एसोसिएशन के सभी सदस्य आक्रोशित है। यदि इस घटना का पर्दाफाश नहीं किया गया और दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करके कानूनी कार्यवाही नहीं किया गया तो भविष्य में यह संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा। कलेक्ट बार एसोसिएशन गोला ज्ञापन के माध्यम से निम्न मांग प्रस्तुत करता है। कासगंज के अधिवक्ता की हत्या में शामिल सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई किया जाए। अधिवक्ता के आश्रित को एक करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाए। और मृतक परिवार को कम से कम एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को अति शीघ्र लागू किया जाए। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो प्रदेश सरकार द्वारा समस्त अधिवक्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। बार एसोसिएशन गोला के इस ज्ञापन पर गंभीरता से विचार करते हुए समस्त मांगों को तत्काल पूरा किया जाए जिससे हम सभी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें। ज्ञापन सौंपने के दौरान अध्यक्ष गिरजेश शाही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनाथ उपाध्यक्ष संतलाल मनोज दुबे मंत्री शंकारानंद शुक्ल आशीष राय गणेश शंकर भारती श्रीनेवास पांडेय रामनिवास शंभु मिश्रा रविंद्र नाथ दुबे संजय श्रीवास्तव सत्यजीत चंद जीत नारायण कुमार सहित आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।
महिला अधिवक्ता की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अधिवक्ताओं ने सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन
गोला ।उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अह्वान पर कासगंज बार एसोसिएशन जिला कासगंज की महिला अधिवक्ता मोहिनी तोमर की गत दिनों अपहरण करके हत्या कर दी गई।जिसके विरोध में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन गोला के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
गोरखपुरचौरी-चौरा में बिजली संकट और अवैध किसान मंडी के खिलाफ OBC पार्टी का प्रदर्शन, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी
गोरखपुर/चौरीचौरा निष्पक्ष , टुडे :- राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर यदुवंशी बोले— बिजली व्यवस्था ध्वस्त, अवैध मंडी में किसानों का शोषण; जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा जनआंदोलन।, ,, गोरखपुर के चौरी-चौरा में बिजली संकट और अवैध किसान मंडी को लेकर OBC पार्टी (वन भारत सिटीजन पार्टी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कालीशंकर […]




