मिशन खिलखिलाहट के अन्तर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर द्वारा पुनः अतिकुपोषित बच्चे को लिया गया गोद
बाल विकास विभाग गोरखपुर की नवीन पहल मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत अतिकुपोषित बच्चों को लगातार अधिकारियों द्वारा गोद लिया जा रहा है।
मिशन के अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी, गोरखपुर डॉ अभिनव कुमार मिश्रा द्वारा पुनः एक अतिकुपोषित बच्चे को गोद लिया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्र-महुईसुघर के 01 वर्ष 02 माह के अतिकुपोषित बच्चे रुद्र को गोद लेते हुए उनके द्वारा बच्चे के घर भ्रमण कर उसकी वजन/लंबाई का मापन लिया गया तथा पोषण पोटली प्रदान की गई। इसके साथ ही उनके द्वारा बच्चे के अभिभावक को संतुलित आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच आदि के बारे में जानकारी दी गईI उन्होंने बताया कि संतुलित आहार, स्वच्छता एवं साफ सफाई तथा सही मार्गदर्शन से कुपोषण को रोका जा सकता है और बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है। इस दिशा में उठाए गए कदम न केवल बच्चों के वर्तमान स्वास्थ्य को बेहतर बनाएंगे, बल्कि उनके भविष्य को भी उज्ज्वल बनाएंगे। डॉ अभिनव कुमार मिश्र द्वारा प्रत्येक सप्ताह मॉनिटरिंग कर रुद्र को शीघ्र ही कुपोषण मुक्त किया जाएगाI पूर्व में डीपीओ द्वारा सिविल लाइंस निवासी लाभार्थी परी को गोद लिया गया था जो कुपोषण मुक्त हो गई ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि मिशन खिलखिलाहट मुख्य विकास अधिकारी संजय मीना के निर्देशन में शुरू किया गया पहल है जिसके अन्तर्गत विभागीय सेवाओं के अलावा अतिकुपोषित बच्चों पर व्यक्तिगत ध्यान देते हुए उन्हें कुपोषण मुक्त करने की कोशिश पहल है जिसमें कुपोषित बचपन से उन्हें मुक्ति दिलाकर उनकी खिलखिलाहट को बरकरार करने का प्रयास है.
Trending
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

