कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के हाटा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित कार्यों की सौगात दी गई: रामपुर सोहरौना में सांसद निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण रामपुर सोहरौना में एक नए […]
कुशीनगर के सांसद माननीय विजय दुबे ने लोकसभा क्षेत्र कुशीनगर के हाटा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए निम्नलिखित कार्यों की सौगात दी गई:
विज्ञापन (ADVERTISEMENT)विज्ञापन (In-Article Banner - Fluid)
Direct / AdSense Ad Slot
रामपुर सोहरौना में सांसद निधि से निर्मित सड़क का लोकार्पण
रामपुर सोहरौना में एक नए सामुदायिक भवन का शिलान्यास
भिसवा मठवालगिर में नवनिर्मित मुक्तिधाम का लोकार्पण
उक्त अवसर पर विधायक हाटा श्री मोहन वर्मा जी , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश शाही जी, ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज श्री विशाल सिंह जी, ब्लॉक प्रमुख सुकरौली श्री मती रंजना पासवान जी सहित मण्डल अध्यक्षगण, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण, जनप्रतिनिधिगण, सम्बंधित अधिकारीगण, ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।
जनता से संवाद करते हुए पुनः यह संकल्प दोहराया “विकास की हर योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारा लक्ष्य है।”