रामलीला कमेटी, बर्डघाट, गोरखपुर के गणेश वर्मा अध्यक्ष,पंकज गोयल संरक्षक, और हरिद्वार वर्मा महामंत्री ने 16 अक्टूबर को सर्राफा भवन हिंदी बाजार, गोरखपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया तथा पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया की, वार्ड नंबर 69 की पार्षद श्रीमती लाली देवी ने 12 तारीख को कमेटी के ऊपर यह मिथ्या आरोप लगाया कि उन्हें रथ रोक कर प्रभु श्री राम की आरती नहीं करने दी गई,

चूंकि ऐसी कोई परंपरा नहीं रही है कि रथ को किसी स्थान पर रोक करके आरती करवाई जाए और उस दिन दुर्गाबाड़ी और अन्य जगहों की मूर्तियां विसर्जन के लिए जा रही थी जिससे बहुत भीड़ था इसलिए भी प्रशासन द्वारा भी रथ को ,व्यवस्था बनाए रखना हेतु, ना रोकने का दबाव था,


आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद ने कमेटी पर बिजली चुराने जैसे भी आरोप लगाए हैं,जो की बिजली विभाग द्वारा जांच होने पर गलत पाया गया हैं,आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि रामलीला मंचन के ठीक बीच में,रावण दहन के दो दिन पहले,पार्षद के द्वारा कमेटी पर राम लीला मंचन के परिसर में मैरिज हाउस चलाए जाने का भी आरोप लगाया है,जो कि गलत है। कमेटी के द्वारा बताया गया कि प्रशासन द्वारा आश्वासन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

कमेटी ने बताया कि प्रेस वार्ता कर वे सिर्फ ये साफ करना चाहते है कि यदि भारत मिलाप के कार्यक्रम में बहराइच या कुशीनगर जैसी घटना होती है तो इसका जिम्मेदार सिर्फ प्रशासन और पार्षद व उसके समर्थक होंगे।
https://youtube.com/@nt_news?si=ht_tyhmuTTImHut7

