महाराष्ट्र में हार के बाद एमवीएम में हंगामा मचा हुआ है। पार्टियां एक दूसरे पर ही हमला बोल रहा है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता आदित्य ठाकरे ने अखिलेश यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी को घेरते हुए कहा कि महाराष्ट्र सपा, बीजेपी की बी टीम की तरह काम करती है।आदित्य ठाकरे की यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाने की प्रशंसा करने वाली उद्धव ठाकरे के एक सहयोगी की एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अखिलेश यादव नीत पार्टी ने एमवीए छोड़ने की बात कही थी। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा- ‘‘कभी-कभी सपा की प्रदेश इकाई भाजपा की बी टीम की तरह काम करती है। (सपा के राष्ट्रीय प्रमुख) अखिलेश यादवजी (भाजपा के खिलाफ) लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन मुझसे यह मत कहलवाइये कि हालिया (विधानसभा) चुनाव में प्रदेश सपा ने किसकी मदद की।’’
Trending
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026
- गोरखपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, गूंजा ‘इंकलाब जिंदाबाद’
- तमकुहीराज में बलिदान दिवस पर वीर शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान
- गोरखपुर में क्रिकेट लीजेंड्स का जमावड़ा, MCC हाई परफॉर्मेंस कैंप का खास आयोजन
- आज का राशिफल. 23.03.2026
- शिल्पी राज, शिल्पी राघवानी का भोजपुरी लोकगीत ‘नचनिया बंगलिनिया बिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से रिलीज

