गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 150 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनते हुए उन्हें त्वरित राहत दिलाने का भरोसा दिया। अष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 फरियादी विभिन्न जिलों से अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

संत कबीर नगर, महोबा और महाराजगंज समेत प्रदेश के कई जिलों से आए लोगों ने जमीन पर अवैध कब्जा, पारिवारिक विवाद और इलाज से जुड़ी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन और मकान पर कब्जे के मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को जल्द न्याय मिले।

इसके साथ ही उन्होंने पारिवारिक विवादों के मामलों में महिलाओं को ससुराल में रहने के अधिकार को सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी महिला के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ मामलों का समाधान करना होगा।

जनता दर्शन के दौरान गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए भी मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
🟩आज IT पार्क का करेंगे लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने प्रवास के दौरान गुरुवार को गोरखपुर के गीडा सेक्टर-7 में बनने वाले आईटी पार्क का लोकार्पण भी करेंगे। इस परियोजना से क्षेत्र में आईटी स्टार्टअप को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।


