पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने आगामी मान्यता चुनाव के लिए आई ओ डब्लू साउथ, यांत्रिक कारखाना में किया प्रचार प्रसार महामंत्री विनोद राय के साथ पूरी पी आर के एस टीम शामिल रही
सभी कर्मचारी केवल चुनाव में दिखने वाले यूनियनों से सावधान रहें पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना अमूल्य मत दें। कर्मचारियों के लिए 24 घंटे खड़ी रहने वाली यूनियन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ किसी भी कर्मचारी को कोई समस्या नहीं आने देगी – विनोद राय आज दिनांक 19 अक्टूबर 2024 भारतीय रेल में यूनियन मान्यता चुनाव हेतु पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ पूर्वोत्तर रेलवे के आई ओ डब्लू साउथ, यांत्रिक कारखाना इत्यादि कार्यालय एवं शॉप फ्लोर पर चुनाव प्रचार हेतु कर्मचारियों से मिले एवं कर्मचारी समस्याओं को जाना। सभी ऑफिस तथा शॉप फ्लोर पर कर्मचारियों ने महामंत्री विनोद राय एवं उनकी पूरी टीम का स्वागत किया एवं आगामी मान्यता चुनाव में पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने प्रमुख समस्याओं में पास, पी टी ओ पर रिजर्वेशन ना मिल पाना,
रेलवे हॉस्पिटल में रेफर की समस्या, विभिन्न कार्यालयों एवं यांत्रिक कारखाना में प्रमोशन समय से ना हो पाने की समस्या से महामंत्री विनोद राय को अवगत कराया। महामंत्री विनोद राय ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ को अपना अमूल्य मत देकर जितावे जिससे कर्मचारियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती के साथ रखकर उन्हें तत्काल हल कराया जा सके। कार्यक्रम में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री सतीश चंद्र अवस्थी केएम मिश्रा, दीपक चौधरी कुलदीप मणि त्रिपाठी शमशाद आलम फिरोज़ उल हक ईश्वर चंद्र विद्यासागर देवेश सिंह अंशुमाल पाठक अजय त्रिपाठी निशांत यादव राजकुमार उपाध्याय दीपक कुमार अभिषेक गुप्ता दीपक प्रजापति धीरज यादव विनय यादव श्री राम कुमार सुनील कुमार रवि कुमार दिग्विजय गोद रूपेश कुमार संतोष शाह अंकित कुमार पिंटू कुमार राजकुमार वीरेंद्र कुमार अर्जुन भारती विकास कुमार दिवाकर कुमार हसनैन शेख अजय कुमार सोनू कुमार राकेश कुमार शर्मा इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
https://youtube.com/@nt_news?si=t5PBb4Ydhl-ZJ3FC

