रजिस्ट्री कार्यालय तहसील खजनी बना धन उगाही का अड्डा, प्राइवेट मुंशी गिनते दिखे वसुली के नोट
100 रूपया रजिस्ट्रेशन के नाम तो वही 100 रुपया अंगुठा के नाम पर होती वसूली
सीएम के आदेश बेअसर जिम्मेदार मौन
मुख्यमंत्री के गृह जनपद खजनी तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय का बुरा हाल प्राइवेट मुंशी के हवाले कार्यालय !
गोरखपुर जनपद के खजनी तहसील में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के आदेशो की धज्जियां खजनी तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय उड़ाता नजर आ रहा है । शासन के शक्त निर्देश पर भी उक्त कार्यालय में किसानो का शोषण कर रहा है , रजिस्ट्री कार्यालय खुलेआम किसानों को रजिस्ट्री के नाम पर धन वसूली प्राइवेट मुंशी द्वारा किया जा रहा है। जिसका फोटो नोट गिनते हुए प्राइवेट मुंशी देखा गया । वही जिम्मेदार अधिकारी आंख पट्टी बांधे बैठे कुछ बोलने से कतरा रहे है ।
सूत्रों की मानें तो प्राइवेट मुन्सी के परिवार का सदस्य विभिन्न पटल पर वैठ कर सरकारी कार्य संपादित करते है, यहां बताया गया की रजिस्ट्री होने के बाद प्राइवेट मुंशी कार्यालय का कर्मचारी बनकर किसानों के घर पहुँच जाता हैं, मौका देखने के बाद यह कहता हैं की आपने इस्टैंप की चोरी की है इस बहाने भी भारी धनु उगाही किया करता है, यह कार्य बरसों से होता चला आ रहा है ,यहां कार्य सहायक रजिस्ट्रार के इसारे पर संचालित होता हैं। वही काफी दिनों से कार्यालय में रजिस्ट्रार की पोस्टिंग नहीं है, सहायक रजिस्ट्रार और प्राइवेट मुन्शी पूरे रजिस्ट्री विभाग पर हावी है, किसानों ने दबी जुबान से बताए कि हम लोग मजबूर हैं बगैर सुविधा शुल्क दिए रजिस्ट्री होना संभव नही है , इस कार्य प्रणाली से शासन प्रशासन की छबि धुमिल तो हो रही है,सूबे के मुखिया के फरमान की धज्जियां उड़ाई जा रही है ।
इस संबंध में उप जिलाधिकारी खजनी अपने को पुलिस परीक्षा में ब्यस्त होना बताए।
Trending
- गोरखपुर में जनता दर्शन: जमीन कब्जा हटाने, ससुराल में रहने के अधिकार और इलाज में मदद का भरोसा
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश

