रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज बने महामंत्री
दवा विक्रेता समिति का चुनाव हुआ संपन्न
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतपत्र द्वारा दवा विक्रेता समिति बड़हलगंज का चुनाव शान्तिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न हुआ। जिसमें रामगोविन्द मंटू यादव को अध्यक्ष व महामंत्री धर्मराज सोनकर चुने गए।
पिछले दो माह से दवा विक्रेता समिति में पदाधिकारियों के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। जिसको लेकर
दो फाड़ हो गया। तब जाकर विक्रेता समिति ने निर्णय लिया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत मतदान कर पदाधिकारियों का चयन होगा।
मंगलवार को सुबह 10 बजे से 02 बजे तक चुनाव अधिकारी अरविन्द दुबे, संजय पांडेय, संजय शाही, मो. अशरफ व सुजीत कुमार की देखरेख में मतदान हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद व महामंत्री पद के लिए दो दो प्रत्याशी आमने-सामने रहे। कुल 140 मतों का प्रयोग हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद के दावेदार राम गोविंद ‘मंटू’ को 76 मत व संतोष जायसवाल को 62 मत मिला तथा दो मत
अमान्य हुआ। महामंत्री पद के लिए धर्मराज सोनकर व सोनू गुप्ता आमने-सामने थे। जिसमें धर्मराज सोनकर को 72 मत तथा सोनू गुप्ता को 65 मत हासिल हुए। 3 मत अमान्य घोषित हुए। इस तरह रामगोविन्द अध्यक्ष व धर्मराज सोनकर महामंत्री घोषित हुए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारी हितों की आवाज को मजबूती से उठायेंगे। किसी भी दवा व्यापारी के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा। हर संघर्ष में साथ रहकर काम करेंगे। दवा विक्रेता समिति के निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी, डॉ. मनोज यादव, पूर्व विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल, डॉ. संजय कुमार, डॉ एएन चौबे, डॉ. मुनीश यादव, डॉ. उग्रसेन सिंह, अंकित कुमार, डॉ. पीडी राव, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव, सतीश गुप्ता, गोपाल पाल, दिनेश चौरसिया, धीरज पटेल, धर्मेंद्र यादव, मिंकू सिंह पटेल, उमेश यादव सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026
- एमएमएमयूटी में 144 बेडेड गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास आज, सीएम योगी देंगे सौगात
- मेरठ में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का विवादित बयान
- आज का राशिफल 24.03.2026

