स्टेट डेस्क निष्पक्ष टुडे :–
यूपी के संभल में दो साल पहले हुई हिंसा का मामला फिर चर्चा में है। दरअसल, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तत्कालीन एएसपी अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इसके बावजूद एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मुकदमा दर्ज नहीं करने की बात कही है। उनका कहना है कि संभल हिसा की पहले ही न्यायिक जांच हो चुकी है।
वे कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील करेंगे।यह पहली बार नहीं है जब संभल पुलिस ने मजिस्ट्रेट के एफआईआर आदेश का पालन करने से इनकार किया है।


