संगठन से जुड़कर उत्पादन एवं आय बढ़ाएं: दीप्ति
गोला। देश हित में आवश्यक है कि किसान भाई खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाएं एवं अपनी आय बढ़ाकर आत्मनिर्भर बने।इसके लिए प्रभावशाली साधन है कि कृषक उत्पादक संगठन से जुड़े आपके सहयोग एवं परिश्रम से संगठन बिजनेस करके आपकी आय बढ़ाने में सहयोग करेगा.
संगठन के पास स्वयं का खेती का साधन कृषि यंत्र उर्वरक कृषि रक्षा रसायन उन्नतशील बीज होगा। जिसका इस्तेमाल कर खेती कर उत्पादन बढ़ाएं संगठन आपके उत्पादन की बिक्री का उचित प्रबंधन करेगा। संगठन के बिजनेस से जो आए होगा उसमें आपका हिस्सा होगा। उक्त जानकारी रानीपुर ग्राम पंचायत की बारीडिहा गांव में शिवनाथ फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी गोला की कृषक गोष्ठी में नाबार्ड की जिला विकास प्रबंधक दीप्ति पंत ने मुख्य अतिथि के रूप में दी। गोष्ठी में पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम अधार यादव ने खेती की वैज्ञानिक तकनीकी कृषि यंत्रों की खेती में उपयोगिता उन्नतशील बीज कृषि रक्षा रसायन सरकार द्वारा एफपीओ के माध्यम से चलाई जा रही कृषि उपयोगी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कंपनी के सीईओ विशाल श्रीवास्तव ने कंपनी के आय व्यय व्यापार शेयर प्रोडक्ट आदि की विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में निशा मौर्या अरुण मोर्य सुदीना निदेशक शेषनाथ मौर्य ने भी सुझाव एवं जानकारी दी। इस मौके पर कंपनी के डायरेक्टर का चुनाव हुआ। जिसमें पूर्व के डायरेक्टर एवं स्टाफ का सर्व सम्मत से चयन किया गया। अध्यक्षता निदेशक जयप्रकाश राय संचालन विशाल श्रीवास्तव ने किया।गोष्ठी में आए कृषक महिला कृषक एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन जैद खान ने किया।इस अवसर पर रविंद्र कुमार कृपा नारायण इसरावती राम लखन मौर्य बृजलाल दिवाकर सहित अधिक संख्या में किसान भाई एवं महिला कृषक मौजूद रही.

