गोरखपुर। आईजीआरएस निस्तारण में गोरखपुर लगातार दूसरी बार टॉप टेन में शामिल प्राप्त किया प्रदेश में दूसरा स्थान माह अक्टूबर,2024 की आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्गत रैंकिंग में जनपद गोरखपुर दूसरे स्थान पर आया है। यह दूसरा मौका है जब जनपद लगातार दो बार टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।इससे पूर्व माह सितम्बर में जारी रैंकिंग में जनपद 9 वें स्थान पर रहा था।इसके लिए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने पूरी टीम को बधाई दी है।साथ ही निरंतर अच्छा प्रयास करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रेरित किया है।जिलाधिकारी के निर्देशन एवं आईजीआरएस के नोडल प्रभारी / अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पुरुषोत्तम दास गुप्ता* की निरंतर निगरानी में आई जी आर एस कंट्रोल रूम में तैनात कर्मियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन दूरभाष से अवगत कराया गया। कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मियों की मेहनत के कारण माह अक्टूबर की प्रदेश स्तर पर जारी रैंकिंग में जनपद गोरखपुर को दूसरा स्थान मिला है।इसमें मुख्य रूप से नीरज श्रीवास्तव (eDM) , सुबोध श्रीवास्तव(शिकायत लिपिक), श्रीमती अंकिता गुप्ता, श्रीमती वंदना श्रीवास्तव, श्रीमती शैफाली श्रीवास्तव, निसर्ग कुमार(बी.यू.पी. बी),रंजीत यादव,शिवम शुक्ला,मोहम्मद मोजम्मिल,सौरभ कुमार, फरहान सिद्दीकी एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
आईजीआरएस निस्तारण में गोरखपुर प्रदेश में दूसरा स्थान किया प्राप्त
गोरखपुर। आईजीआरएस निस्तारण में गोरखपुर लगातार दूसरी बार टॉप टेन में शामिल प्राप्त किया प्रदेश में दूसरा स्थान माह अक्टूबर,2024 की आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्गत रैंकिंग में जनपद गोरखपुर दूसरे स्थान पर आया है। यह दूसरा मौका है जब जनपद लगातार दो बार टॉप 10 में जगह बनाने में सफलता हासिल की है।इससे […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
न्यूज़अद्वितीय रहा चार दिवसीय पदयात्रा, जनता ने किया स्वागत
जनता बोली ऐसा जनसंपर्क अभियान पहले नहीं देखा, गांव-गांव हो रही चर्चा सुख-दुख में साथ, जनता के द्वार पदयात्रा ने खींचा ध्यान चिल्लूपार की मिट्टी से जुड़ाव, जनता से सीधा संवाद : मायाशंकर ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) बड़हलगंज चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में मायाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में निकाली […]
न्यूज़
