सेमरा खुर्द और मधपुर में विधायक ने वृक्षारोपण कर लगाया बाग
बडहलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) सरयू अमृत महोत्सव के तहत सम्राट अशोक मौर्य स्मृति में पूरे चिल्लुपार के सभी २९ न्याय पंचायतों में होने वाले माँ के नाम एक पेड़ वृहद् वृक्षारोपड़ अभियान के तहत चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी ने कछारांचल के सेमरा खुर्द के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में और मधपुर के आरएम मेमोरियल विद्यालय में अपने साथियों संघ ट्री गार्ड सहित वृक्षारोपण कर बाग लगाया!
इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में तेज़ी से पर्यावरण परिवर्तित हो रहा है अभी पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना जैसी भयानक बीमारी से पूरा विश्व जूझा है और आक्सीजन के लिए लाखों रुपये खर्च करके लोगो की जान बची आज जिस तेज़ी से पेड़ कट रहा है आने वाले कुछ समय बाद आक्सीजन की कमी हो जाएगी इसको देखते हुए इस वृक्षारोपण के अभियान को शुरू किया गया है ताकि हम अपने आने वाले नस्लों को एक स्वच्छ और शुद्ध वातावरण दे पाये! इस अभियान को जन जागरण बनाने के लिए हम आप सभी का आह्वान करने आये है कि इस वृक्षारोपण को ट्री गार्ड के साथ अपने माँ के नाम एक पेड़ लगायें जिससे पेड़ की सुरक्षा भी हो सके !
संचालन शिक्षक शिवा जी सिंह ने किया !
इस अवसर पर मुख्य रूप से इस वृक्षारोपण के संयोजक आनंद चंद , चेयरमैन बडहलगंज प्रतिनिधि महेश उमर , ज़िला मंत्री स्वतंत्र सिंह ,विधायक पीआरओ प्रशान्त शाही, चंदन पांडेय ,प्रधान धर्मराज निसाद , प्रधान राजेश निसाद , उमेश सिंह , प्रदीप सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी ,मण्डल महामंत्री आनंद त्रिपाठी , युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अंगद निसाद , सोनू शाही, शिवशंकर यादव , राजू शाही, अनिरुद्ध पांडेय, राजेश्वर पांडेय, सुग्रीव सिंह , राम बदन यादव, बेचन निसाद , दिनेश यादव, श्रीकृष्ण यादव , हरिश्चन्द्र प्रसाद, ओम महेश पासवान, मुख़्तार यादव , कितब्बुदीन, ओम प्रकाश मौर्य, मोहन यादव, नन्हे पांडेय , अनिरुद्ध पांडेय , रजनीश त्रिपाठी, चण्डी शाही , रुद्रेश तिवारी, प्रधान भीष्म यादव , सुभाष यादव , प्रधान सतीश शाही , विपिन शाही, आशीष सिंह के साथ समस्त ग्राम वासी मौजूद रहे ! ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

