शिवम ने यू जी सी नेट परीक्षा उतीर्ण कर बढाया क्षेत्र का मान
गोला:- तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ककरही टोला आम गाड़ा मिश्राना निवासी देवानंद मिश्रा के पुत्र शिवम मिश्रा ने यू जी सी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर गांव ही नही क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
प्राप्त बिबरण केअनुसार शिवम के पिता देवानंद प्राइवेट नौकरी करते है ।उनके पास एक ही औलाद शिवम है ।जो शुरू से ही पढ़ने में मेधावी रहे।शिवम ने दसवी और बारहवी की शिक्षा आनंद विद्यापीठ इंटर कॉलेज ककरही, स्नातक व परास्नातक की शिक्षा वी एस ए वी पी जी कॉलेज गोला व बीएड की परीक्षा बर्ष 2023 में नेशनल पी जी कालेज बड़हलगंज से प्राप्त किया। यू सी जी नेट परीक्षा में सम्मलित हुए।और उनको सफलता मिली, शिवम की इस सफलता पर रंजन मिश्रा विजय मिश्र बृजेश मिश्रा नंदू मिश्रा करुणेश शुक्ला आदि ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दिया है.

