भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मनोज सिंह टाईगर और हरफनमौला अभिनेता बालेश्वर सिंह रॉयल मूवी वर्ल्ड बैनर के तले बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘काली दुल्हन’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला जौनपुर के नेवढ़िया, इटायें के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राज यादव और रूपा मिश्रा की जोड़ी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने वाली है। साथ ही सोनू सिंह भी अहम भूमिका में नजर आयेंगे। नायिका प्रधान यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने वाला संदेश भी देगी। उल्लेखनीय है कि जाने माने फिल्म निर्देशक नरेंद्र सिंह (मुन्ना सिंह) के कुशल निर्देशन में बनाई जा रही भोजपुरी फिल्म ‘काली दुल्हन’ के निर्माता अजीत मिश्रा हैं, जो भोजपुरी सिनेमा में कुछ अलग हटकर करने का उद्देश्य लेकर आये हैं। वे बैक टू बैक कई भोजपुरी फिल्मों का निर्माण करने वाले हैं। इस फिल्म के लेखक चंदन सिंह, डीओपी कृष्णा पांडेय, ईपी निज़ाम खान, आर्ट डायरेक्टर पवन शर्मा, प्रोडक्शन कंट्रोलर शेखर यादव, सह निर्देशक संजय महतो, सहायक निर्देशक आदित्य श्रीवास्तव, संगीतकार अशोक सिन्हा, अनुज तिवारी, दिवाकर मिश्रा, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, फ़िल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव, मेकअप मैन सोनू तिलकधारी, ड्रेस डिजाइनर वैष्णवी हेयर स्टाइलिश सवाना हैं। मुख्य कलाकार राज यादव, रूपा मिश्रा, सोनू सिंह, अनुराधा पंडित, मनोज टाइगर, बालेश्वर सिंह, महेश आचार्य, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, नीलम पांडेय, जीतेंद्र सिंह, बब्लू यादव, बॉबी सिंह, छाया मिश्रा, खुशी मौर्य, स्वीटी ओझा आदि हैं।

