सुरक्षा के अहसास को ड्रोन से निगरानी
बडहलगंज/ गोरखपुर (निष्पक्ष टुडे) आने वाले दिनों में दीवाली, छठ सहित आने वाले तमाम त्योहारों पर सुरक्षा के मद्देनजर बड़हलगंज चौकी इंचार्ज आदित्य उपाध्याय के साथ पुलिस टीम ने ड्रोन कैमरे से निगरानी कर जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया।
शुक्रवार को उपनगर के विभिन्न मुहल्लों में ड्रोन कैमरे से निगरानी अभियान चला पुलिस ने शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये लोगों को जागरूक किया। उन्होंने अपने छतों पर से ईट के टुकड़े व अन्य कबाड़ वस्तुओं की निगरानी के साथ उन्हें हटाने को कहा।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी

