महापर्व छठ पूजा पर उमड़ा जनसैलाब नदी किनारे रहा मेला जैसा दृश्य
गोला।भगवान भास्कर के सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पर निर्जल व्रत रखकर श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति व उनकी कुशलता के साथ दीर्घायु की कामना तथा पूरे परिवार की सुख समृद्धि के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर उदयागामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित करके शुक्रवार को पर्व का समापन किया।लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर सरयूं नदी घाटों व गावों में शुक्रवार के भोर में छठ माता के गीत को गाते हुए व्रती महिलायें व उनके परिवार के हर्षोल्लास के साथ पहुंचकर नदी तालाबों व पोखरों में किनारे जल में प्रवेश कर हाथों में पूजा की थाली लेकर आराधना करते हुए उदयागामी भाष्कर भगवान को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मंगल कामना करते हुए व्रत का समापन किया और अर्ध्य देने के बाद पुनः गीत गाती हुयी अपने घर पर पहुंची और घर पहुचकर अपने देवी देवताओं की पूजा अर्चना कर पारण किया।गोला क्षेत्र में सरयू नदी घाटो पर पक्का घाट बेवरी गाँव में स्थित श्याम घाट रामामऊ तुर्कवलिया मेहड़ा बरदसिया बिसरा रानीपुर तथा ग्रामीण क्षेत्रो में डाँड़ी बाजार भर्रोह रामामऊ तुर्कवलिया बनकटा कौवाडील सेमरी चौकड़ी बड़ैला पकड़ी भर्रोह मन्नीपुर कुशभौना बेलसड़ा आदि गांवों में धूम धाम से लोक आस्था के छठ महापर्व पर व्रती श्रद्धालुओं ने जाकर भगवान सुर्य को अर्ध्य अर्पित कर व्रत का समापन किया।
उदयगामी सूर्य को अर्ध्य अर्पित व मंगल कामना कर हुआ व्रत का समापन
महापर्व छठ पूजा पर उमड़ा जनसैलाब नदी किनारे रहा मेला जैसा दृश्य गोला।भगवान भास्कर के सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा पर निर्जल व्रत रखकर श्रद्धालु व्रती महिलाओं ने पुत्र प्राप्ति व उनकी कुशलता के साथ दीर्घायु की कामना तथा पूरे परिवार की सुख समृद्धि के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना कर उदयागामी सूर्य को […]

लेखक: Anil Singh
निष्पक्ष टुडे के विशेष संवाददाता। राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग का अनुभव।
Leave a Reply
सम्बंधित समाचार
धर्मबालाजी सरकार दरबार में धूमधाम से मना गणेश चतुर्दशी एवं हरीतालिका तीज
गोरखपुर। आज इस पावन अवसर पर श्री बालाजी मंदिर में प्रातः काल से मात्र शक्तियों का अपार संख्या में आकर भगवान नर्वदेश्वर को जल अच्छत दूध पुष्प के साथ पूजन अर्चन शुरू हुआ। पूरा दिन देर रात तक चलता रहा। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जितेंद्र मणि तिवारी तथा उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे […]
धर्म


