पीपीगंज। भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को लेकर कैंपियरगंज विधानसभा में बापू इंटर कॉलेज के मैदान से मंगलवार को निकलने वाली मोटरसाइकिल रैली को मुख्य अतिथि विधायक फतेह बहादुर सिंह ने झंडा दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिने मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। इस यात्रा के माध्यम से प्रकाश सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
रैली बापू इंटर कॉलेज के मैदान से निकलकर महंत अवैद्यनाथ राजकीय डिग्री कॉलेज रसूलपुर चकिया पर जाकर समाप्त हुई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव, पीपीगंज चेयरमैन लक्ष्मण विश्वकर्मा,जिला उपाध्यक्ष शेष मणि त्रिपाठी, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष कॉलवास सिंह ,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीकेश पासवान, मंडल अध्यक्ष पशुपतिनाथ अग्रहरि, त्रिभुवन पासवान, नरेंद्र प्रताप सिंह, राघवेंद्र चौबे, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी, गणेश साहनी, मनोज अग्रहरि, अजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय, अजय तिवारी, राजेश चौबे, मनोज अग्रहरि, अतुल पांडेय, अजय पांडेय, लालजी विश्वकर्मा ,गुड्डू रावत, दिलीप पांडेय, वेद प्रकाश दुबे, बुधिराम जायसवाल, कमलेश वर्मा ,शशि भूषण पासवान, प्रदीप चौहान ,बृजेश मणि त्रिपाठी, दिनेश यादव,दिलीप मद्धेशिया समेत सैकड़ो कार्य कर्ता बाइक रैली में शामिल रहे।