- कटानरोधी बचाव कार्य में बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग कर रहा मनमानी –विनय शंकर तिवारी
पूर्व विधायक ने किया बगहा देवार कटान क्षेत्र का निरीक्षण
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
बड़हलगंज (गोरखपुर) पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने शनिवार दोपहर सरयू नदी के कटान से प्रभावित गांव बगहा पहुँचकर कटान स्थल का निरीक्षण किया और कटान पीड़ितों से मिलकर उनका हाल जाना ।
कटान स्थल का निरीक्षण के दौरान कटान पीड़ितों ने सिचाई विभाग द्वारा कराए जा रहे कटान रोधी बचाव में देरी व मनमानी तरीके से कार्य कराए जाने की बात कही जिस पर मौके से ही विनय शंकर तिवारी ने फोन कर् बाढ़ खण्ड सिचाई विभाग के अधिकारियों पर विफ़रे और सीघ्र बचाव कार्य में तेजी लाने की बात कही । और किसी तरह कार्य में लापरवाही नही होने का हवाला देते हुए कहा कि कटान में जिनकी झोपडी व घर बहा हैं उनकी पीड़ा कौन समझेगा ।
उन्होंने कहा कि समय रहते आप लोग बचाव कार्य चालू किये होते तो आज सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयु की धारा में नही गयी होती और न आज गांव कटने का खतरा रहता । निरीक्षण के दौरान
पूर्व विधायक के साथ पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह,भुवनेश्वर चतुर्वेदी, अजय दुबे, आशीष तिवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

