गोरखपुर ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-
शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने किया सामूहिक योग; प्रधानाचार्य ने बताई योग की महत्ता
कैंपियरगंज (गोरखपुर), 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय हाई स्कूल नवापार, कैंपियरगंज, गोरखपुर में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं व्यायाम क्रियाओं का अभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में प्रतिभागियों ने अनुशासनपूर्वक विभिन्न योग मुद्राओं का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री योगेंद्र प्रताप गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को योग की दैनिक जीवन में उपयोगिता के बारे में व्यवहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को स्वस्थ, एकाग्र एवं सकारात्मक बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग को नियमित रूप से अपनाने के लिए प्रेरित किया।


