बड़हलगंज (गोरखपुर)राजकीय हाईस्कूल बैरियाखास, बड़हलगंज में सोमवार को एक समारोह आयोजित कर बोर्ड परीक्षा 2024 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र_छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
राजकीय हाईस्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रधानाचार्य राम प्रताप ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत गाया गया। इसके पश्चात बतौर मुख्यअतिथि उपस्थिति सुरेन्द्र यादव उर्फ बैरिस्टर यादव तथा विशिष्ट अतिथि रमाशंकर सोनकर व बन्धु प्रसाद गोंड़ का प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षकों द्वारा माल्यार्पण व अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा रानी पुत्री राघव साहनी को प्रथम पुरस्कार के रूप में साईकल तथा द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के रुप में प्रिया पुत्री योगेश पासवान तथा गुड़िया कुमारी पुत्री बन्धु प्रसाद गोंड़ को सिलाई मशीन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राहुल,अखिलेश,महेंद्र, सुदामा व रामाश्रय के साथ अभिभावक राघव साहनी, योगेश पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा

