क्रासर:उपनगर गोला में आयोजित पीपीए की मासिक बैठक
गोला।उपनगर गोला स्थित वीएसएवी पीजी कालेज में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई गोला की मासिक बैठक तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन की मजबूती व विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए हर सदस्य आगे आवें। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन अपने.
सदस्यों के हर समस्याओं में साथ खड़ा रहता है इसलिए सभी सदस्य एक साथ मिल कर संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करे। विशिष्ठ अतिथि मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद्र पाण्डेय व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि पीपीए संगठन एक ऐसा संगठन है जो पत्रकार हित में कार्य करता है और अपने सदस्यों के समस्याओं के प्रति जागरूक हो कर समस्याओं का निदान कराने का भरपूर सहयोग करता है।
संचालन जिला महामंत्री जनार्दन कुशवाहा ने किया।
इस अवसर पर तहसील संरक्षक राकेश कुमार यादव,मंडल महामंत्री रामसजीवन मिश्रा,ज्ञानवेन्द्र मिश्रा,निलेश तिवारी,विपिन त्रिपाठी,राजेश पाण्डेय,अरूण कुमार गुप्ता,राजकुमार हिन्दुस्तानी,चन्द्रप्रकाश विश्वकर्मा,दिवाकर राय,बसंत यादव,कृष्ण कुमार गौड,विनय गुप्ता,सरफराज अहमद,राजीव जायसवाल,सरवेन्द्र दूबे,बृजभूषण दूबे सहित तमाम लोग मौजूद थे।
Trending
- आज का राशिफल. 26.03.2026
- महिला सशक्तिकरण पर सीएम योगी की चुटकी, रवि किशन की सीट पर महिला दावेदारी के संकेत
- गोरखपुर में IT स्टार्टअप इकोसिस्टम की नींव, आज होगा IT पार्क का लोकार्पण
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- बिहार में बिजली का नया खेल! दिन में सस्ती, शाम को महंगी—क्या जनता पर पड़ेगा नया बोझ?
- निर्देशक अविनाश पांडेय ने कंप्लीट किया अपनी 10वीं फिल्म ‘मारवाड़ी बहू’ की शूटिंग
- मनरेगाकर्मियों की बैठक में मनरेगा कार्यो को जल्द से जल्द पुर्ण करने का दिया निर्देश
- आज का राशिफल. 25.03.2026

