किशोरी मेले का किया गया आयोजन
गोरखपुर। किशोर-किशोरियों के शिक्षा,स्वास्थ्य,अधिकारों के मुद्दों पर चर्चा हेतु जंगल कौड़िया ब्लॉक क्षेत्र के रसूलपुर चकिया स्थित परम ज्योति इण्टर कॉलेज में किशोरी मेले का आयोजन सोमवार को ब्रेकथ्रू संस्था द्वारा किया गया। इस मौक़े पर स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता पर आधारित कला और जेंडर आधारित खेलों का आयोजन भी किया। कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर संजय कुमार ने बताया कि इस मेले का मकसद अंतर पीढ़ी संवाद को बढ़ावा दे कर महिला हिंसा तथा लैंगिक भेदभाव रोकना है। इस दौरान निदेशक रवि प्रताप सिंह ने किशोर – किशोरियों को प्रशंसा पत्र, पेन और डायरी सौंपकर कहा गया कि सशक्तिकरण कार्यक्रम में सभी लोग एक चमकता तारा बनकर रोशनी फैलाते रहिए और इसी तरीके से अपनी जगमगाहट से घर और समुदाय में बदलाव की रोशनी बढ़ाते रहिए। इस मौके पर उपस्थित अभिभावक और शिक्षकों ने लिखित वचन दिया कि जब तक उनके बच्चे शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक तथा आर्थिक रूप से परिपक्व नहीं हो जाते हैं तब तक वह उनकी शादी नहीं करेंगे। इस दौरान रवि प्रताप सिंह, दीनबंधु सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह, गुलाब चन्द, सुरेंद्र सिंह, कविता निषाद, रीना यादव, मोनिका, इंद्रावती, नीलम, प्रीति सिंह मौजूद रहे।
Trending
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा

