विद्यालय के पूर्व निदेशक स्व आलोक सिंह की मनायी गयी 52 वी जयंत
बड़हलगंज (गोरखपुर) विकास खण्ड बड़हलगंज के डेरवा स्थित आर ए एस चिल्ड्रेन्स में विद्यालय के पूर्व निदेशक आलोक सिंह की 52 जयंती के अवसर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया था ।
विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कालेज बड़हलगंज के प्राचार्य डॉ राकेश पांडेय थे ।
बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न माडल का अवलोकन करने के पूर्व डॉ पांडेय ने स्व आलोक सिंह के तैल चित्र पर् पुष्पांजलि व माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का सुभारम्भ किया ।
बच्चों द्वारा विभिन्न मॉडलों को ग्रुप में बांटकर निरीक्षण करते हुए उनके अंदर छिपी वैज्ञानिक सोच को जानने का प्रयास किया । प्रदर्शनी में फ्लड डिजास्टर को प्रथम स्थान तथा सीनियर वर्ग में अंब्रेला को प्रथम स्थान मिला ।
सभी चयनित छात्रों को पुरस्कृत करते हुए श्री पांडेय कहा कि बच्चों को अवसर मिलना चाहिए उनके अंदर प्रदर्शनी से वैज्ञानिक सोच विकसित होती हैं ।
प्रदर्शनी में सभी अतिथियों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक राजबहादुर सिंह स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया ।
विद्यालय की प्राचार्य ऋतु सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद दिया गजाधर दुबे, भुवनेश्वर चौबे, जयप्रकाश ओझा प्रधानाचार्य, सरनाम यादव,पवन मिश्र, केशव सिंह,हर्ष सिंह,अनिरुद्ध यादव पूर्व सब इंस्पेक्टर, संजीव निगम, प्रीति गौड़,सुधा यादव, तेज बहादुर शर्मा, संध्या पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे
ब्यूरो प्रभारी —-विनय तिवारी
Trending
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा

