गोला थाना क्षेत्र के बनकटा निवासी शशांक राय पुत्र धनंजय राय(28) का शव शुक्रवार को गोला- कौड़ीराम मार्ग पर तरैना नाले में मिला। शशांक गुरुवार की शाम अपने दो दोस्तों के साथ कौड़ीराम गया था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शशांक उर्फ निहाल गुरुवार शाम को बनकटा निवासी अपने दो दोस्तों के साथ एक बुलेट व एक बाईक से कौड़ीराम की ओर निकला था। देर रात तकरीबन 10 बजे कौड़ीराम से तेज गति में लौटते तरैना नाले पर बने चिलवा पुल के पास पंहुचे ही थे कि आपस में टकरा गयीं। बायें तरफ बुलेट पर सवार शशांक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया तथा छटक कर नाले में चला गया। चिलवा पुल के पास रहने वाले कुछ लोग आवाज सुनकर घटना स्थल की तरफ गयें तो देखा कि रेलिंग के पास एक बाईक गिरी पड़ी थी। तथा दोनों दोस्त नीचे बाईक सवार को खोज रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने जब पूछा तो शशांक को खोज रहे दोनो दोस्तों ने उसके गिरने की बात बताई। आसपास मौजूद लोगो के द्वारा इसकी जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी गयी। सूचना पर 100 नंबर पुलिस के साथ ही थाना प्रभारी गोला दल बल के साथ पंहुच गये तथा परिजन को भी सूचित कर दिया गया। देर रात तक शशांक की खोज की गयी लेकिन नहीं मिलने पर सभी लोग चले गयें। सुबह होते ही पुलिस और परिजन तलाश में जुट गयें। शुक्रवार को दोपहर को शशांक का शव तरैना नाले में मिला। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं मृतक के पिता के द्वारा तहरीर देकर तीन के खिलाफ हत्या की आशंका जताई है।शशांक दो भाईयो में सबसे बडा था।शादी हो गयी थी,एक चार साल का अयान नाम का बेटा है ।
—————-
थाना प्रभारी मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि घटनाक्रम को देखते हुए तथा साक्ष्यों के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। वहीं पिता के तहरीर के मुताबिक हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटनास्थल पर फाॅरेंसिक टीम को भी बुलाया गया था उनके द्वारा भी साक्ष्यों को जुटाया गया है।
Trending
- आज का राशिफल 25.06.2026
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा

