सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
गोरखपुर। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास 13 सितंबर की शाम में एक महिला के गले से सोने की चेन लूट कर फरार होने वाले एक आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।
13 सितंबर की शाम तकरीबन 6:30 बजे तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूर्य विहार पुलिस चौकी के पास दो युवकों द्वारा एक महिला के गले से सोने की चेन छिन गया और मौके से फरार हो गए। सुनीता सिंह नाम की यह महिला बाजार से वापस अपने घर सूर्य विहार कॉलोनी जा रही थी तभी पेसिफिक हॉस्पिटल के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा उनके गले में सोने की चेन पर छपट्टा मारकर मौके से फरार हो गए, हालांकि यह पूरी वारदात पास में लगे हुए एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो पुलिस के लिए एक बड़ा सुराग भी बनी।
इस मामले में एसपी सिटी अभिनव त्यागी के विशेष मार्गदर्शन में थाना अध्यक्ष तिवारीपुर अर्चना सिंह व सूर्य विहार चौकी इंचार्ज अखिलेश कुमार तिवारी सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सहायता से माधोपुर निवासी शैलेश यादव उर्फ मुर्गा नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन बरामद कर ली। इस घटना में शैलेश यादव का साथ देने वाले एक बाल औपचारिक को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
लूट की इस घटना को तिवारीपुर पुलिस ने चैलेंज के रूप में स्वीकार किया और मुकदमा लिखने की 48 घंटे के भीतर इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार भी काफी संतुष्ट है, उनका कहना है की घटना के बाद ऐसा लगा कि शायद उनका लूटा गया सोने का चेन कभी उन्हें वापस नहीं मिल पाएगा लेकिन जब पुलिस एक्शन में आई तो आरोपी अब सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं और उनका चेन भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने थाने के पुलिसकर्मी से लेकर उच्च अधिकारियों तक को धन्यवाद दिया।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

