Author: Surya Pratap Singh

सफलता के अनुभवों से वर्तमान कैडेट्स को किया प्रेरित संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर- 157 के आठवें दिन पहली बार एक्स कैडेट एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में 44वीं बटालियन से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके वे पूर्व एनसीसी कैडेट शामिल हुए, जो वर्तमान में शिक्षा, प्रशासन एवं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शुक्ला तथा मुरारी इंटर कॉलेज,…

Read More

आपातकाल में बचाव और राहत का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-157 के नौवें दिन कैडेट्स को आपदा प्रबंधन एवं राहत कार्यों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 11वीं एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के दौरान स्वयं तथा अन्य लोगों की सुरक्षित ढंग से सहायता एवं बचाव करने के प्रभावी तरीके सिखाए। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के अनुरोध पर, एनडीआरएफ के उपमहानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में 44वीं यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर – 157 का बुधवार को एनसीसी गोरखपुर ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का अवलोकन करते हुए कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया और उनके अनुशासन तथा प्रशिक्षण व्यवस्था की सराहना की। निरीक्षण के दौरान ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में चल रहे शिविर में गीडा फायर स्टेशन से आए अग्निशमन अधिकारी सरोज कुमार सिंह, फायरमैन शैलेंद्र कुमार यादव एवं उनकी टीम ने कैडेट्स को फायर फाइटिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में तत्काल 101 नंबर पर सूचना देने, आग के प्रकारों तथा उन्हें बुझाने के उचित तरीकों की जानकारी दी। साथ ही फायर…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में भोलाराम इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-157) के चौथे दिन कैडेट्स को यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। शिविर का संचालन कैंप कमांडेंट ले० कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है। व्याख्यान सत्र में प्रदेशभर में अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले टी.एस.आई. राम वृक्ष यादव ने कैडेट्स को यातायात संबंधी महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क पर थोड़ी सी सावधानी बरतकर न केवल स्वयं को बल्कि अन्य…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर–157 के अंतर्गत शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं अनुशासन के साथ मनाया गया। योग कार्यक्रम मगर स्थित कबीर मठ परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स, अधिकारीगण एवं स्टाफ सदस्यों ने सहभागिता की। प्रातःकाल आयोजित योग सत्र में कैडेट्स ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। योग सत्र का संचालन प्रशिक्षित योगाचार्य राम मोहन पाल एवं सविता राय ने किया।…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, गोरखपुर। 44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी के नेतृत्व में 19 जून से भोलाराम मस्कारा इंटर कॉलेज, सहजनवा में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को शस्त्र संचालन एवं फायरिंग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स में विशेष उत्साह एवं अनुशासन देखने को मिला। शिविर में कैडेट्स को .22 रायफल के विभिन्न भागों की जानकारी देते हुए उसे खोलने, जोड़ने तथा सुरक्षित एवं सही पोजीशन में फायरिंग करने की तकनीक सिखाई गई। प्रशिक्षकों ने हथियारों के सुरक्षित उपयोग, रखरखाव…

Read More

संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवा, (गोरखपुर)। 44 यू.पी. बटालियन एन.सी.सी. गोरखपुर के तत्वावधान में भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज, सहजनवा में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। दस दिवसीय यह प्रशिक्षण शिविर 19 जून से 28 जून 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में एन.सी.सी. कैडेट भाग ले रहे हैं। शिविर के उद्घाटन सत्र में कैडेटों को संबोधित करते हुए कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल रमन तिवारी ने एन.सी.सी. के उद्देश्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर कैडेटों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व कौशल को…

Read More

समाजसेवी शुभम पांडेय ने सड़क निर्माण व ‘शहीद स्मृति प्रवेश द्वार’ की मांग उठाई। संवाददाता – एस.पी. सिंह सहजनवां, (गोरखपुर)। ग्राम पंचायत डोहरिया कला, विकास खंड पाली के विकास कार्यों एवं शहीदों के सम्मान में भव्य प्रवेश द्वार निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में गांव की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार, डोहरिया कला एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली ग्राम है, जो अपने वीर शहीदों की स्मृतियों के लिए जाना जाता है। ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड निर्माण, जर्जर…

Read More

ए ग्रेड प्राप्त करने वाले कैडेट्स हुए सम्मानित, एएनओ कॉन्फ्रेंस में भर्ती एवं प्रशिक्षण पर हुई चर्चा। गोरखपुर। प्रताप नारायण सिंह जनता इंटर कॉलेज, बरही सोनबरसा, गोरखपुर में गुरुवार को 44 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में एनसीसी ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 44 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल रमन तिवारी ने सफल कैडेट्स को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान एनसीसी ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ परीक्षा में ए ग्रेड से उत्तीर्ण लगभग 100 कैडेट्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर कमान अधिकारी ने…

Read More