कानपुर में फर्जी दरोगा के घर मिलीं 7 वर्दी.
IAS ट्रेनिंग, नेवी-आर्मी के कार्ड मिले; पत्नी बोली-पापा से लाखों का दहेज लिया.
फर्जी दरोगा संजीव कुमार यादव के घर कानपुर पुलिस ने दबिश दी। अरेस्टिंग के वक्त एक बारगी पुलिस भी चौंक गई कि कहीं संजीव असली दरोगा तो नहीं? क्योंकि, उसके घर में पुलिस की 7 वर्दी और 12 जोड़ी जूते मिले। अलमारी की तलाशी में 2 पुलिस के आई-कार्ड, 4 आईफोन समेत डिपार्टमेंट के दस्तावेज मिले।
पुलिस जब यह सब एक्शन ले रही थी, तभी दरोगा की पत्नी बोल पड़ी- हमारे पति असली दरोगा हैं। हमारे पापा से लाखों रुपए का दहेज भी ले चुके हैं। कल्याणपुर थाने की पुलिस ने तस्दीक के बाद दरोगा को अरेस्ट कर लिया।
अब फर्जी दरोगा के पकड़े जाने की कहानी पढ़िए.
15 लाख लेकर नहीं दिए, धोखाधड़ी में फंसा
सीटीएस कल्याणपुर में रहने वाले चंद्रेश्चर सिंह को दोनों आंखों से दिखाई नहीं देता। उनका फर्नीचर का बड़ा कारोबार है। उनके दोनों बेटे कारोबार संभालते हैं। चंद्रेश्वर ने कहा- उनके दामाद एक दिन अपने दरोगा मित्र संजीव कुमार यादव को लेकर आए। परिवार के लोगों ने बताया कि संजीव वर्दी में था।
Trending
- एनसीसी कैडेट्स में जोश भर गए ग्रुप कमांडर, संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण
- 85 लाख रुपये का 162 किलो गांजा बरामद, अंतरजनपदीय तस्करी गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- आज का राशिफल 24.06.2026
- बालाजी दरबार में महा भंडारे के साथ मनाया गया ज्येष्ठ मास का आखरी बड़ा मंगल
- शिविर में कैडेट्स ने सीखे फायर फाइटिंग के गुण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी मिली जानकारी
- आज का राशिफल 23.06.2026
- सरसावा एयरपोर्ट पर डीएम का निरीक्षण, नागरिक उड़ानों की तैयारियों का लिया जायजा
- संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को मिला यातायात सुरक्षा व साइबर सिक्योरिटी का प्रशिक्षण

