सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महक महाजन से ग्रामीण आर्टिस्टों से सीखा सौंदर्य संवारने का हुनर
मेकअप आर्टिस्ट कार्यशाला में देश की मशहूर सेलीब्रेट मेकअप आर्टिस्ट महक महाजन ने किया सहभागिता
होटल सत्कार में मेकअप आर्टिस्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन इवेंट बाय सपना व सपना मेकओवर के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
गोरखपुर। उपनगर बड़हलगंज स्थित होटल सत्कार में इवेंट बाय सपना व सपना मेकओवर के तत्वाधान में मेकअप आर्टिस्ट सेमिनार व कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि नोएडा से आई देश की मशहूर सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट महक महाजन से ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रही मेकअप आर्टिस्ट व ब्युटिशियनों ने आधुनिक दौर में सौंदर्य संवारने की बारीकी व हुनर को सीखा।
कार्यशाला में सबसे पहले नोएडा से आई महक महाजन ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरांत इवेंट आर्गनाइजर सपना यादव ने उनको पुषूप गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यशाला में गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, खलीलाबाद, बस्ती आजमगढ़ व मऊ जनपद से लगभग 250 मेकअप आर्टिस्ट व ब्यूटीशियनों ने सहभागिता किया। कार्यशाला के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में सौंदर्य कला-कौशल को लेकर इनके ज्ञान को परखने के बाद सेलीब्रेटी मेकअप आर्टिस्ट महक महाजन ने ग्रामीण क्षेत्र में काम कर रही मेकअप आर्टिस्ट व ब्यूटीशियनों को आधुनिक दौर में मेकअप से जुड़ी थ्योरी, मेकअप स्टेप्स, मेकअप के प्रकार, चेहरा सिद्धांत, कलरव्हील सिद्धांत, त्वचा सिद्धांत, और उत्पाद के प्रकार की विस्तार से जानकारी देकर अच्छे तरीके से काम करने के हुनर को भी सिखाया।
रैंपवाॅक पर ब्युटिशियनों ने जलवा बिखेरा
कार्यशाला समापन से पहले मेकअप आर्टिस् एवं ,ब्युटिशियन तथा दुल्हन की तरह सजाई गई महिलाओं ने रैंपवाॅफ पर वाक कर अपने फैशन व सौंदर्य का जलवा बिखेरा। जो कार्यशाला का विशेष आकर्षण भी रहा।
बाक्स
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली इन आर्टिस्टों को मिला सम्मान
मेकअप आर्टिस्ट कार्यशाला के दौरान सौंदर्य कला-कौशल के ज्ञान को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महक महाजन के समक्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आर्टिस्ट डाड़ी बाजार की पूजा साहू, शनिचरा की ज्योति, बांसगांव की वीणा सिंह, मंझगांवा की वंदना, गोला की वंदना निगम, बरहज की पार्वती, बस्ती से अंजलि, बड़हलगंज की प्रिया यादव व गोरखपुर की रीमा यादव को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने को लेकर क्वीन मुकुट पहनाने के साथ स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
बाक्स
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य : सपना मेकअप कार्यशाला आयोजक सपना मेकओवर की संचालिका व महिला सशक्तिकरण को लेकर सरयू रत्न से सम्मानित हो चुकी सपना यादव ने बताया कि सौंदर्य कला-कौशल के क्षेत्र में हुनर सीखकर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। और परिवार में आर्थिक सहयोग कर अपना तथा अपने परिवार के सम्मान को आगे बढाएंगी। ग्रामीण क्षेत्र की महिलओं को आत्मनिर्भर निर्भर बनाने के उद्देश्य को लेकर ही इस तरह के कार्यशाला का आयोजन करती हुं। उनकी कोशिस रहती है कि देश की कोई नामचीन आर्टिस्ट हमारे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को सौंदर्य कला की बारीकी व हुनर को सिखाए।
Trending
- आज का राशिफल. 22.03.2026
- धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले हफ्ते में 210 करोड़ पार
- मथुरा में गौ रक्षक संत की कुचलकर हत्या, दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, माहौल तनावपूर्ण
- आज का राशिफल। 21.03.2026
- आज का राशिफल. 20.03.2026
- आईईटी डीडीयू: ईपीएल सत्र-2 के फाइनल में बीसीए ब्लास्टर और थंडर क्वीन ने मारी बाजी,मुख्य अतिथि के रूप में अविराज चौधरी उपस्थित रहे,
- राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ, स्वयंसेवकों ने स्वच्छता का दिया संदेश
- सपना चौहान और गोल्डी यादव का भोजपुरी लोकगीत ‘अधूरा ए राजा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

